दुनिया

ईरान से जंग पड़ी भारी, 'ऑपरेशन एपिक फ्यूरी' में अमेरिका को लगा तगड़ा झटका, 42 फाइटर जेट गंवाए

"ऑपरेशन एपिक फ्यूरी" (OEF) के तहत अमेरिका और इजराइल द्वारा संयुक्त रूप से चलाए गए 40 दिवसीय बमबारी अभियान के दौरान अमेरिकी सेना के 42 विमान या तो नष्ट हो गए...

Image

ईरान के खिलाफ युद्ध में अमेरिका को बड़ा नुकसान

Photo : AP

Operation Epic Fury: अमेरिका को ईरान के साथ जंग भारी पड़ी है। अमेरिकी कांग्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, ईरान के खिलाफ "ऑपरेशन एपिक फ्यूरी" (OEF) के तहत अमेरिका और इजराइल द्वारा संयुक्त रूप से चलाए गए 40 दिवसीय बमबारी अभियान के दौरान अमेरिकी सेना के 42 विमान या तो नष्ट हो गए या बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। ये अमेरिका के लिए सबसे बड़ा झटका है। उसने ऐसा नुकसान किसी युद्ध में नहीं झेला है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि इन विमानों में स्थिर-पंख वाले विमान, हेलीकॉप्टर और मानवरहित हवाई प्रणालियां शामिल थीं, जो रक्षा विभाग (DOD) (जो 5 सितंबर, 2025 के कार्यकारी आदेश 14347 के तहत "युद्ध विभाग के द्वितीयक पदनाम का उपयोग कर रहा है") और अमेरिकी केंद्रीय कमान (CENTCOM) द्वारा जारी समाचार रिपोर्टों और बयानों के अनुसार "OEF में नष्ट या क्षतिग्रस्त हो गए"।

  • OEF विमानों के नुकसान की रिपोर्ट
  • चार एफ-15ई स्ट्राइक ईगल लड़ाकू विमान
  • एक एफ-35ए लाइटनिंग II लड़ाकू विमान
  • एक ए-10 थंडरबोल्ट II जमीनी हमला विमान
  • सात केसी-135 स्ट्रैटोटैंकर हवाई ईंधन भरने वाले विमान
  • एक ई-3 सेंट्री हवाई प्रारंभिक चेतावनी और नियंत्रण प्रणाली विमान (AWACS)
  • दो एमसी-130जे कमांडो II विशेष अभियान विमान
  • एक एचएच-60डब्ल्यू जॉली ग्रीन II लड़ाकू खोज और बचाव हेलीकॉप्टर
  • चौबीस एमक्यू-9 रीपर मध्यम ऊंचाई वाले लंबे समय तक उड़ान भरने वाले मानवरहित विमान
  • एक एमक्यू-4सी ट्राइटन उच्च ऊंचाई वाले लंबे समय तक उड़ान भरने वाले मानवरहित विमान

ट्रंप ने ईरान पर हमला टाला

वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को कहा कि ईरान पर अपने 'पूर्व नियोजित हमले' को फिलहाल रोक दिया है। ट्रंप ने कहा है कि ऐसा उन्होंने संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब और कतर के अनुरोध पर किया है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने हालांकि कहा कि वह ईरान पर एक 'व्यापक प्रभाव वाला बड़ा हमला' करने के लिए तैयार हैं। पत्रकारों के साथ बातचीत में ट्रंप ने कहा, 'सऊदी अरब, कतर और UAE के अनुरोध पर ईरान पर संभावित हमला कुछ दिनों के लिए रोका गया है। उम्मीद है कि शायद हमेशा के लिए टल जाए, क्योंकि ईरान के साथ बड़ी बातचीत चल रही है और डील करीब हो सकती है।'

ट्रंप ने कहा है कि ईरान पर होगा बड़ा हमला

ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में की गई इस घोषणा से पहले ईरान से कहा था कि समझौता करने या युद्ध-विराम खत्म होने के बाद नये सिरे से लड़ाई शुरू होने की घड़ी करीब आ रही है। राष्ट्रपति ने प्रस्तावित हमले के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी थी। हालांकि, उन्होंने समझैता न होने पर अमेरिकी सेना को ईरान पर पूर्ण और व्यापक हमले के लिए तैयार रहने को कहा था।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article