दुनिया

Myanmar: म्यांमा में हुए हवाई हमले में बच्चों समेत 17 लोगों की मौत!, दावे को सरकार ने किया खारिज

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Jan 8, 2024, 07:41 AM IST

Myanmar Air Strike: मानवाधिकार समूह ने बताया कि भारतीय सीमा के ठीक दक्षिण में सागांग क्षेत्र के कानन गांव में सुबह हुए हवाई हमले में लगभग 20 लोग घायल भी हुए हैं।

Image

प्रतीकात्मक फोटो

Myanmar Air Strike News: म्यांमा के उत्तर-पश्चिम हिस्से में एक गांव पर सेना के हवाई हमलों में नौ बच्चों समेत कम से कम 17 नागरिकों की मौत हो गई। एक मानवाधिकार समूह ने यह जानकारी दी।उसने बताया कि भारतीय सीमा के ठीक दक्षिण में सागांग क्षेत्र के कानन गांव में सुबह हुए हवाई हमले में लगभग 20 लोग घायल भी हुए हैं।

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो, हमला सेना ने किया है लेकिन सैन्य सरकार ने हमले की जिम्मेदारी लेने से इनकार कर दिया है वहीं सरकार का कहना है कि यह एक मीडिया एजेंसी द्वारा फैलाई गई एक गलत न्यूज है।

आंग सान सू ची की चुनी हुई सरकार को अपदस्थ कर दिया था

गौर हो कि सेना ने फरवरी 2021 में लोकतंत्र समर्थक नेता आंग सान सू ची की चुनी हुई सरकार को अपदस्थ कर दिया था, इसके बाद उन्होंने सत्ता पर कब्जा कर लिया था, तब से म्यांमार में सेना के शासन के खिलाफ विरोध हो रहे हैं उधर सेना विरोध करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है, बताते हैं कि तख्ता पलट के बाद भारी तादाद में नागरिकों को मारा जा चुका है।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article