वायरल न्यूज़

Viral Video: 420 बार रिजेक्शन फिर US में नौकरी, जॉब मिलने के बाद लड़की ने जो कहा- उसने सबका दिल जीत लिया

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक लड़की की कहानी वायरल हो रही है, जिसमें उसने बताया कि किस तरह 420 बार नौकरी में रिजेक्ट होने के बाद उसे यूएस में नौकरी मिली।

Image

लड़की की बातों ने जीता दिल (तस्वीर साभार- @__divyabansal__)

Viral Video: सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर रोजाना एक से एक मजेदार वीडियो (Trending Video) वायरल होते रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों का दिन बन जाता है। जबकि, कुछ वीडियो हर किसी को हंसने पर मजबूर कर देता है। वहीं, कुछ वीडियो बड़ी सीख देने वाले भी होते हैं। यूजर्स हर तरह के वीडियो को पसंद भी करते हैं और कई बार कुछ मामलों पर जमकर चटकारे भी लेते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने सबका दिल जीत लिया है। साथ ही लोगों को बड़ी सीख भी मिली है। दरअसल, एक लड़की को नौकरी में 420 बार रिजेक्शन मिलने के बाद जब फाइनली यूएस में जॉब मिली, तो उसने ऐसी बात कही, जिसकी लोग जमकर सराहना कर रहे हैं।

    पढ़ाई करने के बाद हर किसी की ख्वाहिश होती है कि उसे अच्छी नौकरी मिले। इसके लिए लोग काफी मेहनत भी करते हैं। कुछ लोगों को आसानी से जॉब मिल जाती है। जबकि, कई लोगों को काफी संघर्ष करने के बाद भी नौकरी नहीं मिल पाती है। इस वायरल वीडियो में आपको कुछ इसी तरह का मामला देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं एक लड़की ने अपनी जर्नी और भविष्य के प्लान को लेकर बड़ा खुलासा किया है। लड़की ने बताया कि एक समय जॉब के लिए वो काफी परेशान थी। करीब 420 बार उसका रिजेक्शन हुआ था। लेकिन, फाइनली उसे यूएस में नौकरी मिल गई। लड़की ने बताया कि केवल वो जॉब ही नहीं करेगी बल्कि अपना जीवन भी अच्छी तरह से जीएगी। आखिर उसका क्या प्लान है आप खुद इस वीडियो में देख लें...

    लड़की की बातों ने जीता दिल

    वीडियो देखकर आपको भी जरूर बड़ी सीख मिली होगी। इतना ही नहीं उसकी बातों ने जरूर प्रभावित किया होगा। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को '__divyabansal__' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को काफी संख्या में लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इस वीडियो को पसंद किए हैं। इतना ही नहीं काफी संख्या में लोग इस वीडियो पर कमेंट भी कर रहे हैं। कुछ लोग जहां लड़की को बधाई दे रहे हैं। कुछ लोग उसे अपनी प्रेरणा भी बता रहे हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठक author

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग... और देखें

    End of Article