Shocking Video: सोशल मीडिया पर हर दिन स्टंट के खतरनाक वीडियो वायरल होते हैं। इसमें से कुछ वीडियो देखने वालों के होश उड़ा देते हैं। वहीं कई वीडियो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों को अपनी आंखों पर यकीन नहीं होता है। इसी क्रम में एक युवक का स्टंट वीडियो इंटरनेट यूजर्स की रूह कंपा रहा है। यह वीडियो ऐसा है, जिसकी आपने कल्पना भी नहीं की होगी।
वीडियो देखकर आपके भी उड़ जाएंगे होश
वीडियो की शुरुआत में आप देख पाएंगे कि एक युवक किसी सड़क पर स्केटंग कर रहा है। देखते ही देखते उसकी स्केटिंग स्टंट में बदल जाती है। सबसे हैरान करने वाली चीज तब देखने को मिलती है, जब वह स्केट करते-करते एक तेज रफ्तार ट्रक के पास पहुंच जाता है। सबसे पहले वह ट्रक के साथ ही स्केट करता रहता है। फिर अचानक स्केट करते-करते वह ट्रक के नीचे पहुंच जाता है। वीडियो का यह हिस्सा सबसे ज्यादा खौफनाक है। देखें वीडियो-
दरअसल, युवक लोगों को खतरनाक करतब दिखा रहा था। इसे देखकर यूजर्स भड़क उठे हैं। गनीमत यह थी कि युवक की किस्मत अच्छी होती है और उससे किसी तरह की गलती नहीं होती। लोग इसे पागलपन बता रहे हैं और कह रहे हैं कि जिंदगी में ऐसा कभी नहीं करना चाहिए। इस हैरान करने वाले वीडियो को @vidya81203 नाम के यूजर ने अपने एक्स अकाउंट से शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'ये देखो यमराज को निमंत्रण देता हुआ एक और छपरी, क्या सच में इनके लिए जिंदगी की कोई वैल्यू नहीं है?'
