वायरल न्यूज़

धरती से 5900 फीट की ऊंचाई पर खेला गया अनोखा फुटबॉल मैच, खिलाड़ियों ने मारा गोल, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!, यहां देखें Viral video

  • Authored by: Monu Jha
  • Updated Dec 4, 2025, 08:42 PM IST

रूस के एक्सट्रीम एथलीट सर्गेई बोयत्सोव ने धरती से 5900 फीट की ऊंचाई पर हॉट एयर बैलून से एक फुटबॉल मैच खेला। इसका वीडियो अब इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है। इसको वर्ल्ड रिकॉर्ड बताया जा रहा है। वीडियो देखकर तो यही लगता है कि यह साइंस फिक्शन फिल्म का कोई सीन नहीं बल्कि हकीकत है।

World record football match

धरती से 5900 फीट की ऊंचाई पर खेला गया फुटबॉल मैच, यहां देखें वीडियो (फोटो: X/@umashankarsingh)

आपमें से हर किसी ने फुटब़ॉल के मैच को तो देखा ही होगा। वह मैच आपने खिलाड़ियों को जमीन पर खेलते हुए देखा होगा, लेकिन क्या कभी आपने सुना है कि इस मैच या खेल को किसी खिलाड़ी या टीम ने आसमान में खेला हो। जी हां, सोशल मीडिया पर इस समय एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जहां पर फुटबॉल का मैदान आसमान में लटका हुआ है। यह एक अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड है।

रूस के एक्सट्रीम एथलीट सर्गेई बोयत्सोव ने ऐसा ही कुछ कर दिखाया है। उन्होंने हॉट एयर बैलून से 5900 फीट (लगभग 1800 मीटर) ऊपर एक पूरा फुटबॉल मैदान लटका दिया और वहां पर मैच खेला। इस वीडियो के माध्यम से दावा किया गया है कि उन्होंने वर्ल्ड रिकॉर्ड बना लिया है। वीडियो देखकर तो यही लगता है कि यह साइंस फिक्शन फिल्म का कोई सीन नहीं बल्कि हकीकत है।

कौन है सर्गेई बोयत्सोव

सर्गेई बोयत्सोव रूस के साहसी खिलाड़ी हैं। जो ऊंचाई पर खतरनाक खेलों के लिए जाने जाते हैं। पहले वे स्काईडाइविंग और पैराशूटिंग में रिकॉर्ड बना चुके हैं। इस बार उन्होंने फुटबॉल को नई ऊंचाई दी। वीडियो में दिखाई दे रहा हॉट एयर बैलून से लटका मैदान छोटा सा है, लेकिन इसकी घाय पूरी तरह से हरी है। जिसमें सफेद लाइनें और दो गोल पोस्ट हैं। खिलाड़ी नीले और सफेद यूनिफॉर्म में हैं, लेकिन कमर पर पैराशूट बेल्ट बंधी हुई है।

एक गेंद है, जो हवा में उड़ती-उड़ती मैदान पर गिरती है।मैच कैसे खेला गया? वीडियो में दिखता है कि बैलून धीरे-धीरे ऊपर चढ़ता है।

नीचे धरती छोटी-छोटी लगने लगती है। खिलाड़ी मैदान पर दौड़ते हैं, गेंद को किक मारते हैं। एक खिलाड़ी गोल की ओर शूट करता है, दूसरा बचाने की कोशिश करता है। इस वीडियो को सोशल मीडिया के एक्स पर @umashankarsingh नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक 33 हजार से ज्यादा बार देखा गया है। इंटरनेट यूजर्स ने भी कई तरह के कमेंट्स किए हैं। पहले ने लिखा: "ये तो सचमुच आसमान में खेल दिखा दिया, 5900 फीट पर फुटबॉल पागलपन भी रिकॉर्ड बन जाता है", दूसरे ने लिखा: "अद्भुत"।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

वायरल (Viral News in Hindi) ट्रेंडिंग और अजब-गजब (Ajab Gajab News) की लेटेस्ट न्यूज और हिन्दी में पढ़ें और Times Now Navbharat Live TV पर देखें। देश-दुनिया की हर ट्रेंडिंग वीडियो (Viral Video) वायरल, शॉकिंग और अनोखी खबरें पढ़ने के लिए जुड़ें रहें Times Now Navbharat के साथ।

Monu Jha
Monu Jha author

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कं... और देखें

End of Article