वायरल न्यूज़

Viral: महिला ने Rapido से भेजा पार्सल, लोकेशन था कचरे का ढेर, डिलीवरी बॉय ने पैकेट खोला तो दंग रह गया

Viral Post: सोशल मीडिया पर एक मजेदार मामला छाया हुआ है, जिसमें एक महिला ने रेपिडो से ऐसा पार्सल भेजा, जिसे देखकर डिलिवरी ब्वॉय भी दंग रह गया। आलम ये है कि सच्चाई जानकर हर कोई दंग है।

Image

महिला ने रेपिडो से भेजा कचरा (तस्वीर साभार - @@Hindusena34r)

Viral Photo: सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर एक से एक मजेदार मामले शेयर होते रहते हैं। कुछ मामले तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों का दिमाग हिल जाता है। जबकि, कुछ मामलों पर यकीन करन मुश्किल हो जाता है। वहीं, कुछ मामले सीधे दिल को छू लेते हैं। लेकिन, इन दिनों एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे देखकर आप भी चौंक जाएंगे। क्योंकि, महिला ने रेपिडो (Rapido) के जरिए ऐसा पार्सल भेजा, उसे देखने के बाद सबका दिमाग चकरा गया। तो आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला?

आज के समय में हम आप रेपिडो का काफी इस्तेमाल करते हैं। कहीं जाना हो तो रेपिड कर लेते हैं, कुछ सामान भेजना है तो भी रेपिडो का सहारा लेते हैं। लेकिन, महिला ने कुछ ऐसा किया है, जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। आलम ये है कि सच्चाई जानने के बाद हर कोई हैरान है। दरअसल, पार्सल भेजने के लिए एक महिला ने रेपिडो बुक किया। इतना ही नहीं महिला ने पेमेंट भी ऑनलाइन किया और डिलिवरी ब्वॉय को एक बॉक्स दिया। सबकुछ सामान्य लग रहा था। डिलीवरी ब्वॉय पार्सल लेकर ड्रॉप लोकेशन के लिए निकल गया। जब वह लोकेशन पर पहुंचा तो दंग रह गया। क्योंकि, वहां कोई घर नहीं बल्कि कचरे का ढेर था। नजारा देखकर डिलिवरी ब्वॉय भी दंग रह गया।

चौंकाने वाला मामला

डिलिवरी ब्वॉय ने तुरंत महिला को फोन मिलाया। उसने महिला से पूछा कि आखिर ये पार्सल किसे देना है। महिला ने जो जवाब दिया उसे सुनकर डिलिवरी ब्वॉय दंग रह गया। महिला ने कहा भैया उस पार्सल को वहीं फेंक दो,क्योंकि, उसमें सब कचरा है। महिला की बात सुनकर डिलिवरी ब्वॉय हंसने लगा और बोला अब हम लोगों का कचरा भी डिलीवर करेंगे। अब यह मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। ट्विटर पर इस पोस्ट को @Hindusena34r नाम के अकाउंट से शेयर किया है। इतना ही नहीं इस पोस्ट पर लोग जमकर चटकारे भी ले रहे हैं, तो कुछ लोग इस पर हैरानी भी जता रहे हैं। तो इस पोस्ट पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट कर जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article