वायरल न्यूज़

लोकल ट्रेन में ही खोल दिया ब्यूटी पार्लर, गेट पर ही आइब्रो बनाती नजर आई महिला, देखिए VIDEO

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jul 21, 2024, 09:34 AM IST

Today Funny Video: मजेदार वीडियो में देखेंगे कि ट्रेन का कोच यात्रियों से खचाखच हुआ हुआ है। पैर रखने की जगह नहीं है, मगर इन्हीं में एक महिला ने अपना ब्यूटी पार्लर खोल रखा है।

Image

महिला ने लोकल ट्रेन में खोल दिया ब्यूटी पार्लर। (Photo/Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • महिला ने ट्रेन में खोला ब्यूटी पार्लर
  • गेट के सामने बनाने लगी आईब्रो
  • वायरल हो रहा ये मजेदार वीडियो

Today Funny Video: सोशल मीडिया की मजेदार दुनिया में हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। यहां कभी ऐसा कुछ नजर आता है कि हम भावुक हो जाते हैं तो कई बार हंसी रोकना मुश्किल होता है। अभी ठीक वैसा ही एक वीडियो वायरल है। वीडियो एक महिला से जुड़ा है जिसने लोकल ट्रेन में ही ब्यूटी पार्लर खोल लिया। महिला ट्रेन में ही फेशियल, ब्लीच और आइब्रो ऑफर करती हुई नजर आती है। ट्रेन में ब्यूटी पार्लर का काम करते हुए महिला का वीडियो नेटिजन्स को भी खूब पसंद आया है। वीडियो अभी तक हजारों की तादाद में व्यूज बटोर चुके हैं।

ट्रेन में खोल लिया ब्यूटी पार्लर

वायरल वीडियो किसी लोकल ट्रेन के कोच का नजर आता है, जो यात्रियों से खचाखच भरा हुआ है। पैर रखने तक की जगह नजर नहीं आती है। मगर नजर इस बीच एक ऐसी महिला पर पड़ती है जो महिलाओं और लड़कियों को ट्रेन में ही मेकअप ऑफर कर रही है। ब्यूटी पार्लर लेकर चल रही महिला वहीं कोच में ब्लीच, फेशियल, आब्रो बनाती हुई नजर आती है। इसमें देखेंगे कि एक महिला यात्री गेट के सामने बैठी है और ब्यूटी आर्टिस्ट उसकी आइब्रो बना रही है। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जो सबसे ज्यादा मजेदार लगता है।

इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

मालूम हो कि ट्रेन में ब्यूटी पार्लर लेकर निकली महिला का ये वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। वीडियो इंस्टाग्राम पर bihari.broo नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article