Shocking News: इंग्लैंड के एक नामी रेस्टोरेंट से बेहद ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जिसने वहां की महिलाओं को डरा दिया है। इस मामले के सामने आने के बाद न सिर्फ ब्रिटेन की महिलाओं बल्कि दुनियाभर की महिलाओं की सुरक्षा को लेकर बेहद अहम सवाल खड़े हो गए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटेन के लेस्टर की एक महिला अपने पार्टनर के साथ ‘गिग्लिंग स्क्विड’ नाम के बहुत ही मशहूर थाई रेस्टोरेंट में डेट पर गई थी।इस दौरान दोनों डेट नाइट एन्जॉय करने में मशगूल थे, तभी महिला को टॉयलेट लगी और वह रेस्टोरेंट के टॉयलेट में गईं।
महिला शौचालट में लगा था खूफिया लाइव कैमरा
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जैसे ही महिला मशहूर थाई रेस्टोरेंट के टॉयलेट में बैठने जा रही थी, तभी उसे कुछ ऐसा नजर आया। जिसे देखकर महिला के होश ही उड़ गए। इस नजारे को देखकर तो महिला के पैरों तले जमीन खिसक गई। दरअसल, टॉयलेट सीट के अंदर ही एक छोटा सा कैमरा छिपाया गया था। हैरान करने वाली बात यह है कि यह कैमरा सीधे इंटरनेट से जुड़ा था। यानि कि वह लाइव वीडियो रिकॉर्ड कर रहा था। महिला के अनुसार, उसे सीट के अंदर एक छोटा सा काला पॉइंट नजर आया। इसके बाद उन्होंने इसे गौर से देखा। इसके बाद पता चला कि यह कैमरे का लेंस था।
महिला ने बताया कि बड़ी ही चालाकी से छोटे काले कैमरे को टिश्यू पेपर में लपेटकर फिट किया गया था। यह देखकर महिला की हालत खराब हो गई और उसे घबराहट होने लगी कि कोई कैसे इतनी निजी जगह पर उसे लाइव देख सकता है। महिला के अनुसार, यह एक बेहद घिनौनी हरकत थी। हो सकता है कि जिसने यह कैमरा लगाया हो, उसके पास उनकी निजी तस्वीरें या वीडियो पहुंच गए हों। महिला के अनुसार, उनसे पहले जितने लोगों ने उस टॉयलेट का इस्तेमाल किया होगा। उन सबकी लाइव रिकॉर्डिंग पहुंच गई होगी। इसकी सूचना महिला ने लेस्टरशायर पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर डिवाइस को अपने कब्जे में लिया। पुलिस की जांच में सामने आया कि कैमरा इंटरनेट के जरिए लाइव स्ट्रीमिंग कर रहा था। इसके बाद पुलिस ने रेस्टोरेंट के सीसीटीवी फुटेज निकाले और वहां काम कर रहे लोगों से पूछताछ की। महिला ने बाकी दूसरी महिलाओं को जागरूक करने के लिए अपने साथ हुई इस घटना को शेयर किया।
