वायरल न्यूज़

एयरपोर्ट पर महिला बैग में ले जा रही थी 4 फीट लंबा खतरनाक सांप, चेकिंग में हुआ खुलासा तो मच गया हड़कंप

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 8, 2023, 09:06 PM IST

dangerous snake in bag: एयरपोर्ट पर महिला के बैग में मिला सांप, अमेरिका के ट्रांसपोर्टेशन सिक्योरिटी एडमिनिस्ट्रेशन (TSA) ने बैग की स्कैनिंग का फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

Image

प्रतीकात्मक फोटो

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  1. टाम्पा एयरपोर्ट के कर्मचारी इस लंबे सांप को देखकर कांप उठे
  2. टाम्पा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक महिला को गिरफ्तार किया गया है
  3. महिला अपने बैग में चार फीट लंबा सांप छिपाकर ले जाने की फिराक में थी, ऐसा ना हो सका

सांप (Snake) को लोग पालते हैं और उसे कैरी भी करते हैं, मगर उस वक्त क्या हो जब एयरपोर्ट पर कोई उसे ले जाने का प्रयास करे, जी हां एक ऐसा ही वाकया सामने आया है अमेरिका के टाम्पा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Tampa International Airport) पर यहां उस वक्त हड़कंप मच गया जब सुरक्षा जांच के दौरान एक महिला के बैग में एक सांप निकला।

4 फीट का ये सांप स्कैनिंग के दौरान महिला के बैग पर जांच अधिकारी को मिला है, जैसे ही उसका बैग खुलवाया गया एयरपोर्ट के कर्मचारी इस लंबे सांप को देखकर कांप उठे और वहां हड़कंप जैसा मच गया।

बताया जा रहा है कि महिला के बैग में जो सांप मिला वो बोया सांप (boa constrictor Snake) था, ये सांप आमतौर पर जहरीले नहीं होते लेकिन ये बेहद ताकतवर होते हैं और कहा जाता है कि ये कुंडली बनाकर किसी की भी जान ले सकते हैं।

अमेरिका के ट्रांसपोर्टेशन सिक्योरिटी एडमिनिस्ट्रेशन (TSA) ने बैग की स्कैनिंग का फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किया है इसमें बैग के अंदर रखे सामान के साथ-साथ एक्स-रे में सांप दिखाई दे रहा है।

अधिकारियों ने कहा कि ये घटना 15 दिसंबर की है जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, उन्होंने कहा कि नियमों के मुताबिक बैग में पालतू जानवर या किसी भी तरह के जीव को ले जाने की अनुमति नहीं है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article