वायरल न्यूज़

VIDEO: ऊंट को ऐसे ही नहीं कहा जाता रेगिस्तान का जहाज, रेत में रफ्तार देख दंग रह गए लोग

सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक ऊंट को तेज रफ्तार में रेत के टीलों पर दौड़ते हुए देखा जा सकता है। रेगिस्तान में ऊंट की इस रफ्तार को देख लोगों को अपनी आंखों पर यकीन नहीं हुआ।

Image

तेज रफ्तार से दौड़ता ऊंट (X/@VinoBhojak)

ऊंट को रेगिस्तान का जहाज क्यों कहते हैं? इसी चीज को समझाने के लिए एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक ऊंट सवारी लेकर बहुत ही तेज रफ्तार में रेत पर दौड़ते दिख रहा है। वीडियो में ऊंट की रफ्तार देख हर कोई दंग रह गया। वीडियो ने लाखों लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा है।

तेज रफ्तार में दौड़ते दिखा ऊंट

वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक ऊंट रेत के टीलों पर बिना किसी रुकावट के बेहद ही तेज गति से दौड़ रहा है। रेत पर ऊंट की स्पीड इतनी है कि वीडियो बना रहे शख्स के चार पहिया वाहन को भी उसने पीछे छोड़ दिया है। ऊंट को "रेगिस्तान का जहाज" क्यों कहा गया है, इस वीडियो से साफतौर पर समझ में आ रहा है। रेत पर ऊंट को भागते हुए देखना ऐसा लग रहा है कि उसके पैर में किसी ने मोटर इंजन और पहिए लगा दिए हों।

वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

इस वायरल वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @VinoBhojak नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक हजारों लोगों ने देखा और लाइक किया है। वहीं, वीडियो पर तमाम लोगों के कमेंट्स भी आए हैं। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "लोक-संस्कृति के दर्शन कराने के लिए इस वीडियो बनाने वाले को धन्यवाद।" दूसरे ने लिखा, "यह ऊंट तो किसी रेसिंग कार से कम नहीं!" तीसरे ने लिखा, "रेगिस्तान में ऐसी ताकत और रफ्तार देखना वाकई आश्चर्यजनक है।"

लोगों ने गिनाई ऊंट की खासियत

वीडियो में ऊंट को तेज रफ्तार से दौड़ता देख कई लोगों ने उसकी खासियतें भी गिनाई। एक यूजर ने कमेंट कर बताया कि ऊंट को रेगिस्तान का सबसे मजबूत जानवर माना जाता है। इसकी शारीरिक बनावट, जैसे लंबे पैर, गद्देदार तलवे, और पानी के बिना लंबे समय तक रहने की क्षमता, ही इसे रेगिस्तान में रहने लायक बनाती है। यह वीडियो इस बात का जीता-जागता सबूत है कि ऊंट न केवल बोझ ढोने में सक्षम है, बल्कि तेज गति से दौड़ने में भी माहिर है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article