वायरल न्यूज़

VIDEO: 3,280 फीट की ऊंचाई पर दो पहाड़ों के बीचोंबीच बंधी रस्सी पर चलते दिखे कलाकार, अद्भुत कारनामा देख दंग रह गई दुनिया

सोशल मीडिया पर एक वीडियो इस वक्त खूब वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि कुछ कलाकारों ने 3,280 फीट की ऊंचाई पर पहाड़ों के बीच बंधी रस्सी पर चल रहे हैं।

Image

हजारों फीट की ऊंचाई पर बंधी रस्सी पर चलते दिख कलाकार (AI Generated Image)

इस धरती पर रह रहे इंसानों के लिए कुछ भी मुश्किल नहीं है। कई बार इंसान कुछ ऐसे कारनाम कर जाते हैं, जिन्हें देख लोगों की आंखें फटी की फटी रह जाती है। हाल में सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा ही वीडियो इस वक्त जमकर वायरल हो रहा है। जिसे देख लोग हैरान रह गए और इस सोच में डूब गए कि भला कारनामा इंसानों ने कैसे कर दिखाया।

चीन के कलाकारों ने दुनिया को दिखाया गजब का तमाशा

यह वायरल वीडियो (Viral Video) चीन का बताया जा रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ कलाकार हजारों फीट की ऊंचाई पर बंधी एक पतली रस्सी पर चल रहे हैं। वीडियो में बताया गया है कि इन कलाकारों ने इस कारनामे से मशहूर चीनी कहानी 'Journey to the West' का शानदार प्रदर्शन किया। यह नजारा देखे में इतना रोमांचक था कि इसे देखने वाले लोगों भी अपनी सांसें रोक ली।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

3,280 फीट ऊंचे पहाड़ के बीच बंधी रस्सी पर चलकर दिखाया

वीडियो के कैप्शन में दी गई जानकारी के अनुसार, यह अनोखा प्रदर्शन चीन के गुआंग्शी (Guangxi) इलाके में किया गया। यहां दो ऊंचे पहाड़ों के बीच करीब 3,280 फीट (लगभग 1,000 मीटर) की ऊंचाई पर एक रस्सी बांधी गई थी। जिसके बाद कलाकार इसी पतली से रस्सी पर बैलेंस बनाकर चलते हुए इस स्टोरी का प्रदर्शन किया।

चीन की मशहूर कहानी का किया शानदार प्रदर्शन

इस कारनामे के दौरान कलाकारों ने 'Journey to the West' नाम की कहानी के चार प्रमुख किरदारों का रूप धारण किया था। जिसमें एक बौद्ध भिक्षु अपने तीन साथियों के साथ लंबी और कठिन यात्रा पर निकलता है। इन कलाकारों ने उसी यात्रा को हवा में रस्सी पर चलते हुए दिखाया है।

एक कदम भी डगमगाते तो सीध यमराज से होती मुलाकात

वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि कलाकार बेहद सावधानी से एक-एक कदम आगे बढ़ा रहे हैं। रस्सी के नीचे इतनी गहरी खाई है कि अगर एक भी कदम डगमगाया तो नीचे सीधे यमराज से ही मुलाकात होगी। फिर भी ये कलाकार पूरे जोश और कॉन्फिडेंस के साथ बैलेंस बनाकर रस्सी पर चलते हुए नजर आए। इस रोमांचक नजारे को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग वहां पहुंचे हुए थे। इस नजारे को कई लोगों ने अपने मोबाइल से रिकॉर्ड भी किया, जो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया यूजर्स कर रहे हैं कलाकारों की बहादुरी की तारीफ

वीडियो (Video) देखने के बाद लोग कलाकारों की बहादुरी और इस अद्भुत कारनामे को कर दिखाने की हिम्मत की खूब तारीफ कर रहे हैं। वीडियो पर कुछ यूजर्स ने कमेंट करते हुए लिखा कि यह नजारा किसी फिल्म की तरह लग रहा है। वहीं कई लोगों ने कहा कि इतनी ऊंचाई पर खड़े होने की भी हिम्मत नहीं होती, लेकिन इन कलाकारों ने वहां चलकर दिखा दिया। सैल्यूट है इनकी हिम्मत को।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article