वायरल न्यूज़

Viral Video: प्रेमी के साथ जन्मदिन मना रही था महिला, तभी बच्चों के साथ पहुंच गया पति

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jul 13, 2025, 01:51 PM IST

Viral Video Today: महिला अपने प्रेमी के साथ होटल में जन्मदिन मना रही थी। इसी दौरान उसका पति बच्चों के होटल पहुंचा और अपनी पत्नी को प्रेमी के साथ देख लिया। पति के पहुंचते ही महिला घबरा गई और होटल की छत से कूदकर भागने लगी।

Image

पत्नी की बेवफाई का ये वीडियो सोशल मीडिया में वायरल है। (Photo/The Original Files)

Viral Video Today: उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक शादीशुदा महिला अपने प्रेमी के साथ होटल में जन्मदिन मना रही थी। तभी उसका पति अपने दो बच्चों के साथ होटल पहुंच गया। इस घटना के बाद हंगामा मच गया और महिला ने होटल की छत से कूदकर भागने की कोशिश की। यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो इंस्टाग्राम पर official_the_original_files नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

घबराकर भागी महिला

रिपोर्ट्स के मुताबिक महिला अपने प्रेमी के साथ होटल में जन्मदिन मना रही थी। इसी दौरान उसका पति बच्चों के होटल पहुंचा और अपनी पत्नी को प्रेमी के साथ देख लिया। पति के पहुंचते ही महिला घबरा गई और होटल की छत से कूदकर भागने लगी। वीडियो में देखा जा सकता है कि वह कैसे छत से नीचे उतरने की कोशिश करती है और फिर भाग जाती है।

इंस्टाग्राम पर देखें वीडियो

मामले में पति ने कहा कि उसे अपनी पत्नी पर शक था। वो उसपर नजर रखे हुआ था। इसी बीच पत्नी जब घर से बाहर निकली तो वो भी अपने बच्चों के साथ उसका पीछा करने लगा। जब वह होटल पहुंचा तो उसे अपनी पत्नी और उसके प्रेमी के साथ देखकर धक्का लगा। इसके बाद उसने तुरंत पुलिस को सूचित किया। मालूम हो टाइम्स नाउ नवभारत मामले की पुष्टि नहीं करता है। ये किसी प्रैंक का हिस्सा भी हो सकता है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article