वायरल न्यूज़

Video: शीशे में खुद का चेहरा देखकर गधे ने जो किया, देखकर पेट पकड़कर हंसने लगे लोग

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Mar 9, 2023, 03:36 PM IST

Viral Video: एक शख्स अपने हाथ में टूटा हुआ आईना लेकर एक गधे के पास पहुंचता है। इसके बाद वह गधे को आईना दिखाने लगता है। आईने में गधा जैसे ही खुद को देखता है, वह जोर-जोर से रेंकने लगता है। गधे काफी फनी अंदाज में रेंकता है। जिसे देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।

Image

गधे को दिखाया आईना (इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • वायरल हुआ मजेदार वीडियो
  • गधे का वीडियो देख हंस पड़ेंगे
  • गधा करता है मजेदार हरकत

Viral Video: आईने को लेकर कई तरह के मजाक बनाए जाते हैं। सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो देखने को मिलते हैं, जिसमें कोई पति अपनी पत्नी को आईने में दिखाकर कहता है कि उसमें चुड़ैल दिखाई दे रही है। या फिर कोई पत्नी अपनी पति से कहती है कि जाकर आईना देख लो। इसी क्रम में एक गधे को आईना दिखाने का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। आईना दिखाने पर गधा जो हरकत करता है, उसे देखकर यकीनन आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।

गधे को दिखाया गया आईना

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक गधा मैदान में आराम से घूम रहा है। इसी बीच एक शख्स उसके पास पहुंच जाता है। इस शख्स ने अपने हाथ में एक टूटा हुआ आईना ले रखा है। यह आईना साइज में काफी बड़ा है। जैसे ही वह शख्स गधे के पास पहुंचता है, अपने हाथ में लिया आईना वह गधे के सामने कर देता है। जैसे ही गधा खुद का चेहरा आईने में देखा है, बहुत ही मजेदार और गजब रिएक्शन देता है। गधा जिस प्रकार का रिएक्शन देता है, उसे देखकर आप भी अपना पेट पकड़कर हंसने लगेंगे। देखें वीडियो-

वीडियो में देखा जा सकता है कि खुद का चेहरा आईने में देखकर गधा एक पल के लिए ठहरता है। इस समय उसकी समझ में नहीं आ रहा होता कि क्या किया जाए। हालांकि, कुछ ही सेकंड में गधा अपना चेहरा बिल्कुल आईने के नजदीक लाता है और तब उसे लगता है कि सामने कोई और गधा खड़ा है। फिर क्या था, सामने एक और गधे को देखकर वह जोर-जोर से रेंकने लगता है। यह देखकर शीशे को पकड़कर खड़ा शख्स अपनी हंसी नहीं रोक पाता है। वीडियो को beautiful_new_pix नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article