वायरल न्यूज़

Viral Video: इस कार ड्राइवर ने ऐसा क्या किया कि 2 करोड़ लोगों ने देखा वीडियो, आप भी चौंक जाएंगे

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 30, 2022, 01:18 PM IST

Car Driver Video: यह कार ड्राइवर इतना एक्सपर्ट निकला कि बिना किसी गलती के कार को आसानी से मोड़ ले जाता है। इस दौरान उसकी कार का पिछला टायर हवा में लटक जाता है। इसके बाद भी ड्राइवर कार को आसानी से मोड़ ले जाता है और लोगों को आश्चर्यचकित कर देता है।

Image

कार

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • कार ड्राइवर की स्किल देखकर रह जाएंगे हैरान
  • इससे पहले नहीं देखा होगा ऐसा वीडियो
  • वीडियो देखकर लोगों को नहीं हो रहा है यकीन

Car Driver Video: आपने कई ऐसे कार ड्राइवर को देखा होगा, जो बहुत ही जबरदस्त कार चलाते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक कार ड्राइवर दुनियाभर में तहलका मचा रहा है। इस कार ड्राइवर का वीडियो 2 करोड़ 20 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। अब आप सोच रहे होंगे कि कार ड्राइवर ने ऐसा क्या किया है कि लोग इसे पागलों की तरह देख रहे हैं। दरअसल, इस कार ड्राइवर ने ऐसी जगह कार मोड़ी जहां शायद ही कोई और मोड़ सकता था।

वीडियो देखकर आप भी रह जाएंगे हैरान

वीडियो में देखा जा सकता है कि जिस जगह से ड्राइवर अपनी कार मोड़ता है, वहां से कार मोड़ना हर किसी के बस की बात नहीं होती। अच्छे-अच्छे ड्राइवरों का वहां बैलेंस बिगड़ जाता और कार खाई में पलट जाती। हालांकि, यह कार ड्राइवर इतना एक्सपर्ट निकला कि बिना किसी गलती के कार को आसानी से मोड़ ले जाता है। इस दौरान उसकी कार का पिछला टायर हवा में लटक जाता है। इसके बाद भी ड्राइवर कार को आसानी से मोड़ ले जाता है और लोगों को आश्चर्यचकित कर देता है। देखें वीडियो-

वीडियो में देखा जा सकता है कि कार किसी पहाड़ी रास्ते पर खड़ी है। इस दौरान ड्राइवर को उसे यूटर्न करना है। जिस रास्ते पर कार को यूटर्न लेना है, उसकी चौड़ाई कार की लंबाई से भी कम है। इसके बाद भी ड्राइवर कार को चमत्कारिक तरीके से मोड़ देता है। आप देख सकते हैं कि एसयूवी जैसी गाड़ी पहाड़ी रास्ते पर फंस जाती है। फिर जिस जगह पर लोग ठीक से कार भी न चला पाएं, ड्राइवर उसी जगह पर कार को मोड़ देता है। वीडियो देखते समय लग रहा होता कि कार कभी भी खाई में पलट सकती है। हालांकि, ड्राइवर ने बड़ी होशियारी से गाड़ी को संकरे रास्ते पर मोड़ दिया। वीडियो को @TheFigen_ नाम के ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया गया है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article