Ultra Pro Stunt with Auto Viral Video: आपने बाइक से स्टंट करते हुए काफी लोगों को देखा होगा, लेकिन क्या आपने कभी ऑटो से स्टंट करते हुए किसी को देखा है। अब इस पर शायद आप कहें कि फिल्मों में तो भाई मैं असल जिंदगी की बात कर रहा हूं। कोई नहीं तो अब देख लीजिए। इस वीडियो को देखने के बाद एक ओर तो आप शॉक्ड होंगे लेकिन दूसरी ओर आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे।
दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक लड़का ऑटो चलाते हुए काफी तेजी से पेट्रोल की तरफ आ रहा होता है, फिर उतनी ही स्पीड से ऑटो को टर्न करता है, लेकिन ऑटो से स्टंट करना उसे काफी भर पड़ जाता है। वह ऑटो लेकर पलट जाता है, फिर जो होता है, उसे देखने के बाद आपकी हंसी निकल जाएगी। ऑटो ड्राइवर और उसमें बैठा लड़का दोनों इस प्रकार से ऑटो उठाते हैं, जैसे कुछ हुआ ही न हो। ये वीडियो इतना मजेदार है कि इसे आप बार-बार देखेंगे। देखिए ये शानदार स्टंट वाला वीडियो...
ऑटो से अल्ट्रा प्रो स्टंट का वीडियो वायरल
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) को देखने के बाद आप हंस-हंस कर पागल हो जाएंगे। इस मजेदार वीडियो पर यूजर्स के काफी कमेंट भी आ रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने कमेंट किया है कि 'अरे भाई, हम तो उतरते ही ऐसे हैं'। वहीं, एक दूसरे यूजर ने कमेंट किया कि 'लो लॉजिक ओनली मैजिक'। इस वीडियो को 'sachin_ms_gowda_111' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो आपको यह वीडियो (Trending Video) कैसी लगी, कमेंट कर हमें जरूर बताएं।
