वायरल न्यूज़

रात में गश्त कर रही पुलिस की गाड़ी में घुस गया अजगर, हैरान करने वाला वीडियो हुआ वायरल

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jul 28, 2025, 09:52 AM IST

Viral Video Today: यहां गस्त कर रही पुलिस की गाड़ी में एक अजगर घुस आया। वाहन में अजगर का आभास होते ही पुलिसकर्मी और चालक के होश उड़ गए।

Image

पुलिस कर्मियों को जैसे ही गाड़ी में अजगर होने का अंदेशा हुआ तुरंत सभी बाहर निकल गए।

Viral Video Today: मध्य प्रदेश के मंदसौर से हैरान कर देने वाली तस्वीर सामने आई है। यहां गस्त कर रही पुलिस की गाड़ी में एक अजगर घुस आया। वाहन में अजगर का आभास होते ही पुलिसकर्मी और चालक के होश उड़ गए। हालांकि गनीमत यह रही की अजगर गाड़ी से निकलकर सड़क पर होकर जंगल की और चला गया।

गाड़ी में घुस गया अजगर

बताया गया झमाझम बारिश के बीच जब गाड़ी के भीतर कुछ होने का अंदेशा पुलिसकर्मी और 100 डायल चालक को लगा तो गाड़ी को रोका गया। पहले तो गाड़ी में सांप होने का अंदेशा हुआ, लेकिन जब बाहर निकलकर देखा तो गाड़ी से अजगर निकला। यह देखकर वीडियो बना रहे 100 डायल शख्स के होश उड़ गए।

जंगल में चला गया सांप

खैर गनीमत रही की अजगर पुलिस वाहन से निकलकर सड़क से होते हुए जंगल मे चला गया। वायरल वीडियो मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले के भानपुरा नगर का है। यहां झमाझम बारिश के बीच छोटा बड़ा महादेव मंदिर परिसर में पुलिस की हंड्रेड डायल टीम रात्रि गस्त कर रही थी। तभी उनकी गाड़ी में अजगर घुस आया।

यहां देखें वीडियो

पुलिस वाहन में विशाल अजगर का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो पर नेटिजन्स भी खूब कमेंट कर रहे हैं।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article