Viral Video: सोशल मीडिया पर आपने बहुत सारे ऐसे वीडियो देखे होंगे, जो कमाल के होते हैं। आपने देसी जुगाड़ के भी हजारों वीडियो देखे होंगे। इसी क्रम में एक वीडियो ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। यह वीडियो एक स्मार्ट बहुरानी का है, जो एक टाइम पर चार-चार रोटी एक साथ बनाती दिखाई देती है। स्मार्ट बहुरानी ने अपने हुनर से लोगों का दिल जीत लिया है। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
स्मार्ट बहुरानी ने निकाला जबरदस्त जुगाड़
वीडियो में आप देख सकते हैं कि स्मार्ट बहुरानी ने रोटी बनाने की जबरदस्त टेक्निक निकाली है। वह एक-एक रोटी न बनाकर एक साथ चार रोटियां बनाती दिख रही हैं। आप देख सकते हैं कि स्मार्ट बहुरानी गूंथे हुए आंटे की बड़ी सी लोई लेती हैं। इसके बाद उसे बेलन की मदद से बड़े आकार में बेलती हैं। फिर वह बेले हुए आटे की कटोरे की मदद से चार रोटियां काट लेती हैं। आप देख सकते हैं कि इन चारों रोटियों को वह एक साथ ही एक ही तवे पर सेंकने लगती है। देखें वीडियो-
इस मजेदार वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर rajput_jodi_नाम के अकाउंट द्वारा शेयर किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में लिखा गया है, 'शाबाश.. ये idea भारत से बाहर नहीं जाना चाहिए।' वीडियो देखकर लोगों ने तरह-तरह के कमेंट किए हैं। यह वीडियो यूजर्स को इतना पसंद आ रहा है कि इसे अब तक 40 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट किया, 'रोटी बनाने का ये काफी तगड़ा जुगाड़ है।'
