वायरल न्यूज़

Amazing Video: शिकार के लिए हवा में छिड़ गई जंग, खूंखार बाज पर भारी पड़ा मामूली पक्षी, हाथ मलता रह गया बेचारा

Bird Fight Video: इस वीडियो को देखकर आप मान जाएंगे कि लड़ाई के लिए ताकत से ज्यादा हिम्मत की जरूरत होती है। वायरल वीडियो ने पक्षी विशेषज्ञों को भी सोचने पर मजबूर कर दिया है।

Image

पक्षियों की लड़ाई (इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • ताकत पर हिम्मत पड़ा भारी
  • बाज से छीन लिया उसका शिकार
  • हैरान करने वाला वीडियो वायरल

Bird Fight Video: आपने खूंखार जानवरों को तो शिकार के लिए लड़ते देखा होगा लेकिन शायद ही आपने दो पक्षियों को शिकार के लिए लड़ते देखा होगा। इससे भी हैरान करने वाली बात यह है कि एक मामूली सा पक्षी शिकार के लिए सीधे बाज को चुनौती दे देता है। सिर्फ यही न नहीं वह हवा में बाज से शिकार छीन भी लेता है। इस वीडियो को देखकर आप मान जाएंगे कि लड़ाई के लिए ताकत से ज्यादा हिम्मत की जरूरत होती है। वायरल वीडियो ने पक्षी विशेषज्ञों को भी सोचने पर मजबूर कर दिया है।

वीडियो देखकर यकीन नहीं कर पाएंगे आप

वायरल वीडियो में आप देख पाएंगे कि एक बाज पानी में उतरकर मछली का शिकार कर लेता है। इसके बाद वह अपने शिकार को पंजे में दबाए आसमान की तरफ उड़ने की फिराक में होता है। इसी बीच पानी में तैरने वाला पक्षी पेलिकन सीधा बाज पर हमला बोल देता है। हैरान करने वाली बात यह है कि वह हवा में ही बाज से उसका शिकार छीन लेता है और वापस पानी में आकर मछली खा जाता है। इसके बाद बाज हाथ मलते रह जाता है। देखें वीडियो-

शायद ही आपने इस तरह का वीडियो कभी देखा होगा। इस वीडियो को मशहूर फोटोग्राफर Mark Smith ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। वीडियो शेयर करने के साथ ही मार्क स्मिथ ने कैप्शन में लिखा, 'पेलिकन पक्षी अब बहुत ज़्यादा साहसी हो गए हैं, वे बाज से मुफ़्त भोजन छीनने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। वे शायद ही कभी सफल होते हैं, लेकिन इस बार पेलिकन ने पीछे से बहुत ही चतुराईपूर्ण तरीके से हमला किया।'

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article