Mount Everest viral video: दुनिया की सबसे ऊंची चोटियों में माउंट एवरेस्ट पहले स्थान पर है। जिसकी ऊंचाई 8,848.86 मीटर है। यह हिमालय का हिस्सा है। माउंट एवरेस्ट नेपाल और चीन (तिब्बत) की सीमा पर स्थित है। नेपाल में इसको सगरमाथा कहा जाता है। वहीं पर तिब्बत में इसका नाम है चोमोलुंग्मा है। जिसका मतलब होता है- 'पृथ्वी की देवी मां'। इस समय सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
जिसमें बिहार के एक गांव में लोग अपने घर की छत से माउंट एवरेस्ट की चोटी का लुफ्त उठा रहे हैं। माउंट एवरेस्ट की ये तस्वीर मानों सफेद चादर में लिपटी हुई हो। जिसे जो भी देख रहा है, बस बिना पलक झपकाए देखता ही जा रहा है। अब यह वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया है।
सोशल मीडिया पर वीडियो जमकर हो रहा वायरल
20 सेकंड के इस वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि माउंट एवरेस्ट की चोटी साफ और स्पष्ट दिखाई दे रही है। वहीं पर बिहार और माउंट एवरेस्ट के बीच में नेपाल देश है। जो भारत का एक पड़ोसी भी है। वायरल वीडियो बिहार के मधुबनी जिले के जयनगर इलाके का बताया जा रहा है। इस वीडियो को अब तक 1 लाख 84 हजार से लोगों ने देखा है। वीडियो पोस्ट करने के बाद इसके कैप्शन में 'बिहार और माउंट एवरेस्ट के बीच पूरा नेपाल देश है। बिहार से इसका दिखाई देना ही हमें बताता है कि हमारा हिमालय कितना ऊंचा है।
इंटरनेट यूजर्स ने भी दी अपनी प्रतिक्रिया
ये वास्तविकता है कि प्रदूषण मुक्त वातावरण इस दृश्य को चिरस्थायी बना सकता है।' इस वीडियो को सोशल मीडिया पर @Sheetal2242 नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। इंटरनेट यूजर्स ने भी वीडियो देखने के बाद कई तरह के कमेंट्स किए हैं। जिसमें पहले ने लिखा: "खुली आंखों से मुझे कभी दिखाई नहीं दिया हिमालय, जयनगर से", दूसरे यूजर ने लिखा: "बहुत ही मनमोहक दृश्य है ऐसा लग रहा है जैसे स्वर्ग हों", तीसरे ने लिखा: "वाह! बिल्कुल सच! हिमालय की ऊंचाई और प्राकृतिक सुंदरता का यह अद्भुत दृश्य प्रदूषण मुक्त वातावरण में ही कायम रह सकता है।"
