वायरल न्यूज़

Viral Video: लड़की ने की ऐसी स्केटिंग, देख दंग रह गए लोग, कहा- ये तो 'लेडी शक्तिमान' है

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Apr 29, 2023, 04:54 PM IST

इंटरनेट पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक लड़की स्केटिंग करती हुई नजर आ रही है, जिसे स्केटिंग को देखने के बाद आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी। ये वीडियो लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है और काफी शेयर भी किया जा रहा है।

Image

स्केटिंग करते हुए लड़की का वीडियो वायरल (Image Credit : powerslide_es/Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • लड़की ने की जबरदस्त स्केटिंग
  • स्केटिंग के फैन हुए लोग
  • कहा- ये 'लेडी शक्तिमान' है

Girl Skating Viral Video: इंटरनेट पर एक वीडियो (Viral Video) काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक लड़की स्केटिंग करती हुई दिखाई दे रही है, जिसे देखने के बाद आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी। आपको अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा कि लड़की ने इतनी बेहतरीन स्केटिंग की है। इन दिनों इंटरनेट पर ये वीडियो काफी धूम मचा रहा है, जिसे लोगों द्वारा काफी पसंद भी किया दा रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में लड़की कुछ इस प्रकार स्केटिंग की है, जिसे देखने के बाद आपको शक्तिमान की याद आ जाएगी। ऐसे में लोग भी काफी मजेदार कमेंट कर रहे हैं। वैसे ये ऐसा वीडियो है, जिसे देखने के बाद आप देखते रह जाएंगे। लड़की की स्केटिंग पर से आपकी नजरें नहीं हटेगी। आलम ये है कि इस वीडियो को लोग बार-बार देखना पसंद कर रहे हैं और लड़की की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं।

स्केटिंग करते हुए लड़की का वीडियो वायरल

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर अब तक कई यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया दे चुके हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि ये तो प्रो लेवल की स्केटिंग है, इसने तो दिल ही जीत लिया। वहीं, एक दूसरे यूजर ने लिखा कि ये तो लेडी शक्तिमान है। बता दें, इस वीडियो को अब तक लाखों लाइक्स मिल चुका है और इसे काफी बार शेयर भी किया जा चुका है। इस वीडियो को 'powerslide_es' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है तो यह वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी कमेंट कर हमें जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article