वायरल न्यूज़

Viral Video: मुंह से आग निकालने का स्टंट करने जा रहा था युवक, फिर जो हुआ देखकर कांंप जाएगी रूह

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 29, 2022, 11:02 AM IST

Fire Stunt Video: गनीमत रही कि उसके कुछ साथी दौड़कर आग बुझा देते हैं वरना जिस तरह उसके चेहरे पर आग पकड़ी थी, उसका पूरा चेहरा ही झुलस गया होता। वीडियो देखने में बहुत ही ज्यादा भयावह है। वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक अपने मुंह में पेट्रोल भरकर आग निकालने वाला स्टंट करने जा रहा होता है।

Image

फायर स्टंट (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • खतरनाक स्टंट करने के चक्कर में झुलस गया चेहरा
  • मुंह में पेट्रोल भरकर स्टंट करने जा रहा था युवक
  • वीडियो देखकर आपकी भी हालत हो जाएगी खराब

Fire Stunt Video: अपना पेट पालने के लिए इंसान क्या-क्या नहीं करता है। कई लोग खतरनाक पेशा चुन लेते हैं। इस चक्कर में उन्हें कई बार अपने जीवन में खतरा भी उठाना पड़ जाता है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक युवक अपने मुंह से आग निकालने वाला स्टंट करता दिखाई देता है। इस चक्कर में उसके साथ जो होता है, उसे देखकर आपकी रूह कांप जाएगी। वीडियो देखकर आपको एक सबक भी मिलेगा और आप ऐसा स्टंट करने की गलती नहीं करेंगे।

मुंह में पेट्रोल भरकर स्टंट करता है युवक

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक अपने मुंह में पेट्रोल भरकर आग निकालने वाला स्टंट करने जा रहा होता है। हालांकि, ऐन मौके पर उसका दांव उल्टा पड़ जाता है। इस दौरान कुछ ऐसा होता है कि उसके चेहरे पर आग पकड़ लेती है और उसका चेहरा जलने लगता है। वह तो गनीमत रही कि उसके कुछ साथी दौड़कर आग बुझा देते हैं वरना जिस तरह उसके चेहरे पर आग पकड़ी थी, उसका पूरा चेहरा ही झुलस गया होता। वीडियो देखने में बहुत ही ज्यादा भयावह है। देखें शॉकिंग वीडियो-

इंस्टाग्राम पर रवि पाटीदार नाम के यूजर ने इस वीडियो को शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कोई प्रोग्राम चल रहा होता है। इस दौरान एक युवक स्टेज पर चढ़कर मुंंह से आग निकालने वाला स्टंट करने जा रहा होता है। आप देख सकते हैं कि उसने अपने एक हाथ में मशाल ली हुई है और दूसरे हाथ से पेट्रोल की बोतल लेकर अपने मुंह में पेट्रोल भरता है। पेट्रोल भरने के बाद वह मशाल को अपने मुंह के पास ले जाता है और स्टंट करने की कोशिश करता है। हालांकि, आग उसके चेहरे पर लगा जाती है। इसके बाद लोग आग बुझाने के लिए दौड़ते हैं। वह लड़का खुद भी अपने हाथों से आग बुझाने की कोशिश करता है। वीडियो सामने आने के बाद लोग लड़के को जमकर खरीखोटी सुना रहे हैं।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article