वायरल न्यूज़

Viral Video: बाढ़ में कार के दरवाजे से चिपकी नजर आई बिल्ली, नजारा देख आंखों पर नहीं होगा यकीन

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Apr 18, 2024, 01:57 PM IST

ट्विटर पर दुबई में आई बाढ़ का एक नजारा सामने आया है, जिसमें एक बिल्ली अपनी जान बचाने के लिए कार के दरवाजे से चिपक गई। ऐसे में पुलिस अधिकारी ने रेस्क्यू कर उसकी जान बचाई।

Image

दुबई बाढ़ में फंसी नजर आई बिल्ली (फोटो साभार - ट्विटर)

KEY HIGHLIGHTS
  • बाढ़ में कार से चिपकी नजर आई बिल्ली
  • दुबई पुलिस ने किया रेस्क्यू
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Dubai Flood Viral Video: बीते कुछ समय से दुबई के हालात बेहद खराब नजर आ रहे हैं। बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है, जिससे हालात सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। हाल ही में दुबई के एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखने के बाद आपका दिल पसीज जाएगा। इंसान तो इंसान, जानवर भी इस बाढ़ से सुरक्षित नहीं रह गए हैं। इस वीडियो (Viral Video) में आप देख सकेंगे कि एक बिल्ली बाढ़ में फंसकर किस तरह अपनी जान की भीख मांग रही है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक बिल्ली नजर आ रही है, जो बाढ़ से बचने के लिए कार के दरवाजे को पकड़ी हुई है। उसकी इस स्थिति को देखकर आपके आंखों में भी आंसू आ जाएंगे। ऐसे में वहां एक पुलिस अधिकारी पहुंचता है और उस बिल्ली का रेस्क्यू करता है और उसे सही सलामत बाढ़ से बचाता है। इस दौरान बिल्ली काफी डरी हुई नजर आती है।

दुबई बाढ़ में फंसी नजर आई बिल्ली

ट्विटर पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Twitter Viral Video) पर लोगों की काफी प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिल रही है। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि दुबई पुलिस के इस कार्य के लिए एक सैल्यूट तो बनता है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि भगवान का शुक्र है कि बिल्ली की जान बच गई। बता दें, इस वीडियो को '@DXBMediaOffice' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 2 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं और 2.5 हजार से अधिक लोगों ने लाइक भी किया है। ऐसे में आपको ये वीडियो (Trending Video) कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article