Viral Video: भारत में इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है। आजकर शादियों से पहले हल्दी और मेहंदी जैसे प्रोग्राम भी चलन में खूब हैं। इन प्रोग्राम के दौरान लड़का और लड़की पक्ष के लोग इकट्ठा होते हैं और फिर मिलकर शादी से पहले जमकर एंजॉय करते हैं। कई प्रोग्राम में तो दोनों पक्षों के बीच तरह-तरह के फनी खेल का भी आयोजन होता है। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। यह वीडियो ऐसा है, जिसे देखकर आपको भी मजा आने वाला है।
वीडियो देखकर आपको भी आएगा मजा
वायरल हो रहा वीडियो हल्दी कार्यक्रम का है। आप देख पाएंगे कि हल्दी के फंक्शन के दौरान लड़का और लड़की पक्ष के बीच एक कंपटीशन होता है। यह एक पुशअप कंपटीशन है। सबसे अनोखी बात यह है कि इस कंपटीशन में एक तरफ से लड़का आता है और दूसरी तरफ से लड़की आती है। बताया जा रहा है कि लड़का दूल्हे की तरफ से था, वहीं लड़की दुल्हन की तरफ से आती है। आप देख पाएंगे कि दोनों के बीच भरे समाज में पुशअप का कंपटीशन होता है। देखें वीडियो-
वीडियो में आप देख सकते हैं कि दोनों ही लोग लगातार पुशअप लगाने लगते हैं। गिनती एक से शुरू होती है और मामला 30 तक पहुंच जाता है। इसके बाद लड़की 33 पुशअप तक पहुंच जाती है, इसके बाद भी नीचे नहीं गिरती है। जबकि लड़का 31 तक पहुंचते-पहुंचते घुटने टेक देता है। इस कंपटीशन में जैसे ही लड़की जीतती है, सारे लोग हो-हल्ला करने लगते हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों ने लड़के को ट्रोल करना शुरू कर दिया है। कई लोग तो यह कह रहे हैं कि भरे समाज में बेइज्जती करवा ली। वायरल हो रहे वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @MLA_jnm5050 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में लिखा गया है- 'इस पापी को कभी माफ नहीं किया जाएगा। इसने मर्द समाज की इज्जत मिट्टी में मिला दी है।'
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
