Viral Video: दुनिया में टैलेंटेड लोगों की कमी नहीं है। कुछ लोग तो बचपन से ही टैलेंटेड होते हैं। उनमें टैलेंट इतना कूट-कूटकर भरा होता है, जितना टैलेंट कई लोगों में पूरी जिंदगी नहीं आ पाता है। इसी क्रम में एक छोटी बच्ची का वीडियो वायरल हो रहा है। जहां एक तरफ बच्ची सही से बोल भी नहीं पा रही है, वहीं वह अपने हाथ में छोटा सा गिटार लेकर बेहद ही जबरदस्त गाना गाती दिख रही है। बच्ची के वीडियो ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है।
वीडियो देखकर आप भी दिल हार बैठेंगे
वायरल वीडियो में दिख रही बच्ची बहुत ही छोटी है। वह जिस उम्र की है, उस उम्र में तो कई सारे बच्चोंं को ठीक से ABCD बोलना भी नहीं आता है। दूसरी तरफ यह बच्ची छोटू सा गिटार पकड़कर बेहद ही खूबसूरत अंदाज में गाना गा रही है और इंटरनेट यूजर्स का दिल खुश कर रही है। वीडियो मेें आप देख पाएंगे कि बच्ची ने अपने हाथ में छोटा सा गिटार पकड़ा हुआ है। इसके साथ ही बच्ची बेहद ही प्यारी सी तोतली आवाज में बॉर्डर-2 फिल्म का मशहूर सॉन्ग 'मैं कहीं भी रहूं ऐ सनम' गाती सुनी जा सकती है। देखें वीडियो-
आप देख पाएंगे कि बच्ची गाने की हर लाइन को बड़े प्यार से गाती नजर आ रही है। इस उम्र में कई बच्चे तो ABCD नहीं याद कर पाते हैं। दूसरी तरफ बच्ची ने पूरा गाना याद कर लिया है। इसके साथ ही गाने की धुन भी बच्ची को याद है और वह पूरे राग के साथ गाने को गाती दिख रही है। बच्ची गाना गाते समय बेहद ही क्यूट एक्सप्रेशन्स भी देती दिख रही है। इस दौरान बच्ची का कॉन्फिडेंस भी गजब का नजर आ रहा है। बच्ची का कॉन्फिडेंस इतना जबरदस्त है, जिसे देखकर यूजर्स हैरान हैं। किसी को उम्मीद नहीं होगी कि इतनी छोटी सी उम्र में कोई बच्ची इस तरह का गाना गा लेगी। वह भी कैमरे के सामने इतने आसानी से परफॉर्म करना हर किसी के बस में नहीं होता। बच्ची के इस प्यारे से वीडियो को @MLA_jnm5050 नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
