वायरल न्यूज़

Dulha Dance Video: दूल्हे ने ऐसे अतरंगी अंदाज में अपनी शादी में किया डांस, मुंह पर रुमाल रखकर हंसने लगी दुल्हन

Dulha Funny Dance: वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हे राजा जयमाला के बाद डांस के स्टेज पर पहुंच चुके हैं। इस दौरान उनके साथ दुल्हन भी होती है। आप देख पाएंगे कि दूल्हा अपनी दुल्हन का हाथ पकड़कर डांस करना शुरू करता है।

Image

दूल्हे का फनी डांस (इंस्टाग्राम- bridal_lehenga_designn)

Dulha Funny Dance: भारतीय शादियों में जमकर नाच-गाना होता है। जहां एक तरफ दूल्हे के साथ आए बाराती खूब डांस करते हैं। वहीं दुल्हन की तरफ से भी लोग डीजे पर जमकर नाचते हैं। यहां तक कि दूल्हा-दुल्हन भी अपनी शादी में डांस करने से खुद को रोक नहीं पाते हैं। हालांकि, कई बार यह डांस वीडियो फनी रूप ले लेता है। इसी क्रम में एक वीडियो इंटरनेट पर सामने आया है। यह वीडियो दूल्हे के डांस से जुड़ा है। जिसे देखकर लोग जमकर एंजॉय कर रहे हैं।

दूल्हे का फनी डांस वीडियो

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हे राजा जयमाला के बाद डांस के स्टेज पर पहुंच चुके हैं। इस दौरान उनके साथ दुल्हन भी होती है। आप देख पाएंगे कि दूल्हा अपनी दुल्हन का हाथ पकड़कर डांस करना शुरू करता है। हालांकि, यह डांस वीडियो इतना फनी होता है, जिसे देखकर वहां मौजूद लोगों को मजा आ जाता है। सबसे मजेदार बात यह है कि दूल्हे का डांस देखकर दुल्हन की भी हंसी छूट जाती है। वीडियो में आपको दूल्हा अतरंगी डांस मूव्स करता नजर आएगा। देखें वीडियो-

वीडियो में आप देख पाएंगे कि दूल्हे का डांस देखकर दुल्हन अपनी हंसी पर कंट्रोल नहीं कर पाती है। दरअसल, डीजे पर गोविंदा का पॉपुलर गाना ‘किसी डिस्को में जाएं’ बजता है। जिस पर दूल्हा जबरदस्त तरीके से झूमना शुरू कर देता है। दूल्हा इस दौरान बेहद ही फनी डांस स्टेप्स दिखाता है। जो दुल्हन को भी काफी फनी लगते हैं। आप देख पाएंगे कि दूल्हे का डांस देखकर दुल्हन अपनी हंसी छिपाती नजर आती है। इसके लिए वह बार-बार अपना चेहरा रूमाल से ढंकती है। इस मजेदार डांस वीडियो को @bridal_lehenga_designn नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।

(डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।)

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article