वायरल न्यूज़

Waah Shampy Waah: सोशल मीडिया मार्केट में छाया नया मीम्स, जानें क्या है इसके पीछे की कहानी

Waah Shampy Waah: अगर आप मीम्स लवर हैं और आपको नहीं पता कि 'वाह शैम्पी वाह' क्या है, तो क्या खाक आप मीम्स लवर हैं। सोशल मीडिया पर इन दिनों 'वाह शैंपी वाह' मीम्स जमकर वायरल हो रहा है। चलिए बताते हैं इसके पीछे की कहानी..

Image

वाह शैम्पी वाह मीम्स (फोटो साभार- barelyklr/ X)

Waah Shampy Waah: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक अनोखे मीम्स की भरमार देखने को मिल रही है। जिसे देखो हर कोई अपने सामने वाले को 'वाह शैम्पी वाह' कह रहा है, लेकिन अधिकतर लोगों को समझ नहीं आ रहा है कि यह मीम्स क्या है। कई लोग तो इस मीम्स का इस्तेमाल जमकर कर रहे हैं और अपने दोस्तों से ये तीन शब्द बोलकर मजे भी ले रहे हैं। हालांकि, उन्हें भी इस मीम्स के पीछे की कहानी पता नहीं होगी। अगर आप भी परेशान हो रहे हैं कि 'वाह शैंपी वाह' मीम्स की कहानी क्या है तो चलिए हम आपको बताते हैं।

कहां से आया 'वाह शैम्पी वाह' शब्द

बता दें कि इस मीम्स की उत्पत्ति की कहानी बिल्कुल भी सुखद नहीं है। सोशल मीडिया पर भले ही लोग इसे लेकर मजाक बना रहे हैं, लेकिन जिस किसी ने इन शब्दों को सबसे पहली बार अपने मुंह से निकाला, उसके पीछे का कारण दिल टूटना था। दरअसल, सोशल मीडिया पर कुछ हफ्ते पहले एक वीडियो सामने आया था। इस वीडियो में एक महिला कथित तौर पर अपने पति को किसी अनजान महिला के साथ रंगे हाथों पकड़ते हुए नजर आती है। इसके बाद पत्नी अपने पति की हरकत को रिकॉर्ड करना शुरू करती है।

जब पत्नी दूसरी महिला का चेहरा रिकॉर्ड करने की कोशिश करती है तो उसका पति उसे ऐसा न करने का अनुरोध करता है। इस दौरान पत्नी और 'धोखेबाज़ पति' के बीच बहस शुरू हो जाती है। अपने पति द्वारा 'दूसरी महिला' की पहचान न उजागर करवाने की कोशिश से पत्नी हैरान रह जाती है। इसके बाद वह अपने पति से 'वाह शैम्पी वाह' कहना शुरू करती है। क्योंकि उसके पति का नाम शैम्पी था। यही वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो जाता है और यहीं से लोगों को मीम मटेरियल 'वाह शैम्पी वाह' मिल जाता है।

इसके बाद ये तीन शब्द नेटिजन्स के लिए मीम्स बन गए। कुल मिलाकर सोशल मीडिया की दुनिया में एक नया 'मीम मटेरियल' आ गया है। आप इंटरनेट खोलेंगे और सोशल मीडिया की दुनिया में पहुंचेंगे तो हर कोई बस इसी की बात कर रहा है।

(डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।)

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article