Girl Suicide Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को देखकर आपकी रूह कांप जाएगी। वीडियो में एक लड़की ट्रेन के सामने कूदकर अपनी जान देने जा रही होती है, इसी बीच एक युवक की नजर उसकी तरफ पड़ जाती है। इसके बाद युवक उस लड़की को बचाने के लिए उसकी तरफ भागता है। वह लड़की के नजदीक पहुंचकर उसका हाथ पकड़ लेता है और उसे बचाने की कोशिश करता है। हालांकि, इस चक्कर में उसका बैलेंस भी बिगड़ जाता है।
इस वीडियो को देखकर आपकी रूह कांप जाएगी
वीडियो में इसके बाद जो नजारा दिखता है, वह रोंगटे खड़े कर देने वाला है। आप देख सकते हैं कि लड़की उस लड़की का हाथ पकड़कर उसे अपनी तरफ खींंचता है, जिससे वह रेलवे ट्रैक पर न चली जाए। हालांकि, लड़की सुसाइड करने को आतुर रहती है और वह ट्रैक की तरफ ही भागती है। इस चक्कर में लड़के का बैलेंस भी बिगड़ जाता है और वह प्लेटफॉर्म पर ही गिर जाता है। तभी वहां से तेजी से ट्रेन गुजरती है। यह देखकर आस-पास खड़े लोगों की हलक सूख जाती है। देखें वीडियो-
इस वीडियो को देखने के बाद आपका दिल दहल जाएगा। गनीमत यह होती है कि भले ही लड़के का बैलेंस बिगड़ जाता है और वह प्लेटफॉर्म पर गिर जाता है, लेकिन वह लड़की का हाथ नहीं छोड़ता। आप देख सकते हैं कि वह पूरी दम लगाकर लड़की को अपनी तरफ खींचता रहता है। जब ट्रेन गुजरती है तो लड़की और लड़का पूरी तरह से बच जाते हैं। 1 सकेंड की भी देरी होती तो लड़की की जान बच नहीं पाती। वीडियो को cctvidiots नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है।
