Heart Breaking Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। यह वीडियो आपका कलेजा चीरकर रख देगा। वीडियो एक लड़की, उसके प्रेमी और उसके पिता से जुड़ा हुआ है। वीडियो के अनुसार, लड़की अपने प्रेमी के साथ जा रही होती है, लेकिन पिता बार-बार उसे रोकने की कोशिश कर रहा होता है। यहां तक कि पिता अपनी बेटी और उसके प्रेमी के सामने हाथ भी जोड़ता है और घुटने के बल बैठकर गिड़गिड़ाता है। इसके बाद भी बेटी नहीं रुकती है और प्रेमी के साथ चली जाती है।
वीडियो देखकर टूट जाएगा आपका दिल
इस वीडियो को जिसने भी देखा.. उसका दिल टूट गया है। लोग कह रहे हैं कि जो मां-बाप अपने बच्चों को अपनी खुशियों से ज्यादा खुशी देते हैं, वही बच्चे कैसे किसी और के लिए अपने मां-बाप को छोड़कर चले जाते हैं। मां-बाप पूरी जिंदगी अपनी खुशियों को त्याग कर बच्चों की सारी ख्वाहिश पूरा करने में जी-जान लगा देते हैं, लेकिन बच्चे किसी और के लिए मां-बाप को ठोकर मार देते हैं। इस झकझोर देने वाला वीडियो को देखकर यूजर्स रो पड़े हैं। देखें वीडियो-
वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि पिता बेचारा भरी महफिल में अपनी बेटी और उसके प्रेमी के सामने हाथ जोड़ रहा है। वह अपनी बेटी से अपनी इज्जत की खातिर भीख मांग रहा है। यहां तक कि उसके प्रेमी के सामने पिता हाथ जोड़कर घुटनों में बैठ जाता है। दूसरी तरफ, बेटी के सिर पर इश्क का ऐसा भूत सवार होता है कि अपने पिता की बेबसी भी उसे नजर नहीं आती। 30 सेकंड का यह वीडियो आपके रोंगटे खड़े करने के लिए काफी है। जिस तरह एक लाचार बाप अपनी बेटी को मनाने के लिए उसके कदमों में नाक रगड़ता है, वह वाकई में दिल तोड़ने वाला है।
