वायरल न्यूज़

Viral: मसीहा बनकर पहुंचा शख्स और मौत के मुंह से बच्चे को वापस ले आया, दिल दहलाने वाला वीडियो

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 7, 2022, 02:34 PM IST

Viral Video: एक बच्चा चलते हुए रेलवे ट्रैक पर गिर पड़ा। वहीं, सामने से तेज रफ्तार में ट्रेन आ रही है। तभी एक शख्स मसीहा बनकर वहां पहुंचा और बच्चे को बचा लिया। जिसने भी इस वीडियो को देखा वो दंग रह गया

Image

चौंकाने वाला नजारा, (Photo Credit- Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • रेलवे ट्रैक पर गिर पड़ा मासूम बच्चा
  • मसीहा बनकर पहुंचा शख्स और बचा ली उसकी जान
  • वीडियो देख रोंगटे खड़े हो जाएंगे

Viral Video: ट्रेन पर चढ़ते समय या फिर उतरते समय, प्लेटफॉर्म पर चलते समय यात्रियों से सावधान रहने के लिए कहा जाता है। क्योंकि, कई बार जल्दबाजी में बड़ी घटनाएं घट जाती है। कभी कोई यात्री जल्दाबाजी में ट्रेन से उतरने लगता है या फिर चढ़ने लगता, परिणाम ये होता है कि घटना घट जाती है। इतना ही नहीं कई बार तो यात्री रेलवे ट्रैक पर भी गिर जाते हैं। हालांकि, कुछ लोगों की किस्मत अच्छी होती है तो समय रहते उन्हें बचा भी लिया जाता है। सोशल मीडिया पर भी इस तरह के कई वीडियो (Trending Video) शेयर होते रहते हैं। एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है, जिसमें एक बच्चा रेलवे ट्रैक पर गिर पड़ता है और सामने से ट्रेन आ रही होती है। लेकिन, एक शख्स मसीहा बनकर वहां पहुंच जाता है और उसे मौत के मुंह से वापस ले आता है। जिसने भी इस वीडियो को देखा वो दंग रह गया।

ये वायरल वीडियो (Viral Video) कहां का है इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। लेकिन, आप देख सकते हैं एक महिला छोटे बच्चे के साथ प्लेटफॉर्म पर चल रही है। धीरे-धीरे दोनों आगे बढ़ रहे होते हैं। महिला बच्चे को पकड़ रखी है। लेकिन, दोनों प्लेटफॉर्म के किनारे पहुंच जाते हैं और अगले ही पल बच्चा नीचे रेलवे ट्रैक पर गिर पड़ता है। तभी सामने से ट्रेन आ रही होती है। महिला को बच्चे को बचाने के लिए जोर-जोर से चिल्लाने लगती है। वो काफी घबरा जाती है। लेकिन, वहां बच्चे को बचान के लिए कोई नहीं होता है। बच्चा खुद से ऊपर चढ़ने की कोशिश करता है। लेकिन, तभी सामने से एक शख्स दौड़ते हुए वहां पहुंच जाता है। शख्स को देखकर ऐसा लगता है जैसे किसी फिल्म में हीरो की एंट्री हो रही है। शख्स तुरंत बच्चे को उठाकर ऊपर रख देता है और खुद भी ऊपर चढ़ जाता है। अगर कुछ पल और दोनों में से कोई भी रेलवे ट्रैक पर होते तो बचना मुश्किल था। देखें वीडियो...

दिल दहालने वाला वीडियो

वीडियो (Shocking Video) देखकर एक पल के लिए आपके भी रोंगटे जरूर खड़े हो गए होंगे। साथ ही ये कह रहे होंगे कि बच्चे की किस्मत अच्छी थी वरना परिणाम कुछ भी हो सकता है। पूरा मामला CCTV कैमरे में कैद हो गया और अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। लोग उस शख्स की जमकर तारीफ कर रहे हैं और उसे मसीहा बता रहे हैं। कुछ लोग शख्स की तुलना भगवान से कर रहे हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article