वायरल न्यूज़

Video: शादी में बुलेट मांगने लगा दूल्हा, मगर फिर जो हुआ देखता रह गया बेचारा

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Apr 22, 2024, 07:31 AM IST

Viral Video: हैरान करने वाले नजारे में देखेंगे कि दूल्हा विवाह से ठीक पहले दहेज में बुलेट की मांग कर बैठता है। मगर तभी ऐसा कुछ हुआ कि दूल्हे ने सपने में भी नहीं सोच होगा।

Image

सोशल मीडिया में वायरल हुआ लालची दूल्हे का वीडियो। (Photo- Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • दहेज में बुलेट मांगने लगा दूल्हा
  • तभी जो हुआ बेचारे के होश उड़ गए
  • आते ही सोशल मीडिया में छाया वीडियो

Viral Video: शादी-ब्याह से जुड़े ढेरों वीडियो सोशल मीडिया की दुनिया में मौजूद हैं। यहां हर रोज बड़ी तादाद में विवाह से जुड़े वीडियो देखे और अपलोड भी किए जाते हैं। इनमें कुछ वीडियो भावुक कर देते हैं तो कुछ को देखकर हैरानी भी होती है। अभी ठीक वैसा ही एक वीडियो सामने आया है जो शायद ही पहले कभी देखा होगा। वीडियो एक लालची दूल्हे से जुड़ा है जो विवाह से ठीक पहले बुलेट की मांग करता है। दूल्हा बुलेट के बिना किसी भी हाल में विवाह करने को तैयार नहीं होता है। मगर तभी उसके साथ ऐसा कुछ हुआ कि बेचारा देखता रहा गया। लालची दूल्हे से जुड़ा ये वीडियो अभी तक हजारों लाखों की तादाद में व्यूज बटोर चुका है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।

लालची दूल्हे को मिला सबक

सामने आया कुछ सेकंड का वीडियो देखकर मालूम होता है कि दूल्हा मंडप में बैठा है। उसके बराबर में दुल्हन भी बैठी हुई नजर आती है। फ्रेम में सबकुछ सामान्य नजर आता है। मगर इससे पहले पंडितजी विवाह कराते दूल्हा बिगड़ गया। वो दहेज में बुलेट की मांग करने लगा। आसपास बैठे रिश्तेदार उसे खूब समझाते हैं, मगर दूल्हा किसी भी हाल में तैयार नहीं होता है। वो बुलेट मिलने के बाद ही विवाह करने की बात दोहराता है। मगर फ्रेम में तभी ऐसा कुछ नजर आता है जो शायद ही किसी ने सोचा होगा। दरअसल तभी पास खड़ा एक अन्य शख्स दुल्हन के पास पहुंचा और उसे विवाह का प्रस्ताव दिया। इधर दुल्हन भी तुरंत तैयार हो गई। फ्रेम में फिर जो कुछ नजर आया शायद ही पहले कभी देखा होगा।

इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

मालूम हो कि लालची दूल्हे से जुड़ा ये वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। हालांकि स्पष्ट कर दें कि वीडियो किसी प्रैंक का हिस्सा नजर आता है। मगर नेटिजन्स को खूब पसंद भी आया है। वीडियो इंस्टाग्राम पर mansi.writer नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है। वीडियो अभी तक एक लाख से ज्यादा लाइक बटोर चुका है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article