Jugaad Video: सोशल मीडिया पर एक पुराना वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो ऐसा है, जिसे देखकर आपको मजा आने वाला है। वीडियो में आप देख पाएंगे कि भीषण ठंड से बचने के लिए एक युवक ने बहुत ही अनोखा जुगाड़ लगाया। दरअसल, बाइक चलाते समय हाथ में ठंड न लगे, इससे बचने के लिए युवक ने अनोखा देसी जुगाड़ लगाया। इस जुगाड़ वीडियो को देखकर आप भी युवक की तारीफ किए बिना नहीं रह पाएंगे।
वीडियो देखकर मजा आ जाएगा
हम सभी जानते हैं कि देश के अधिकांश इलाकों में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। देश की राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में बहुत ही भीषण ठंड पड़ रही है। इस ठंड की वजह से बाइक चलाने में काफी मुश्किल होती है। बाइक चलाने के दौरान ठंडी-ठंडी हवा लगती है। इससे हाथ-पैर अकड़ने लगते हैं और बाइक का हैंडल पकड़ने में कठिनाई होती है। इसी से बचने के लिए युवक ने बहुत ही अनोखा देसी जुगाड़ लगाया है। आपने शायद ही इससे पहले ऐसा वीडियो कभी देखा होगा। देखें वीडियो-
वीडियो में आप देख पाएंगे कि युवक बाइक चलाने से पहले एक बोरी को कुछ ऐसे काटता है, जिससे वह बाइक की हैंडल में फिट हो पाए। इसके बाद वह युवक बाइक का हैंडल पकड़ने के लिए उस कटी बोरी में अपना हाथ घुसाता है। सबसे अंत में बोरी की छेद से हैंडल पकड़कर युवक बाइक चलाने लगता है। इस जुगाड़ से उस युवक का हाथ जरा भी ठंडा नहीं होता है। युवक के इस कारनामे को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स उसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। इस मजेदार वीडियो को इंस्टाग्राम पर maximum_manthan नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
