वायरल न्यूज़

Viral Video: धूप और परछाई ने दिखाई कमाल की जुगलबंदी, वीडियो जीत लेगा आपका दिल

इंटरनेट पर यह वायरल वीडियो प्रकृति की खूबसूरती को दर्शा रहा है। वायरल वीडियो में चलती ट्रेन, एस्केलेटर, घर का पर्दा और बारिश जैसे सीन दिखाए गए हैं। । इंटरनेट यूजर्स ने वीडियो देखने के बाद इसे प्रकृति की कला और धूप-छांव की कमाल की जुगलबंदी के रूप में सराहा है।

Image

धूप और परछाई ने दिखाई कमाल की जुगलबंदी(फोटो:X/@Sheetal2242)

प्रकृति की खूबसूरती वह अद्भुत नजारा और अनुभव है जो हमें हर दिन चारों ओर देखने को मिलता है। यह सिर्फ हमारे आंखों को नहीं बल्कि दिल और दिमाग को भी शांति देता है। पृथ्वी पर मौजूद हरियाली,पेड़-पौधे, नदियां, झरने, तालाब, सूरज, चांद और आकाश आदि हैं। इसके अलावा हर साल मौसम का अपने समय में बदलाव होना बताता है कि प्रकृति कितनी रंग-बिरंगी है। दूसरी भाषा में कहें तो इंद्रधनुष में तो बस 7 रंग ही होते हैं पर प्रकृति के अनगिनित रंग हैं। जो हमें अलग-अलग समय में अलग-अलग देखने को मिलता है। सोशल मीडिया पर भी इस समय एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद आप प्रकृति की खूबसूरती को और करीब से अनुभव कर पाएंगे।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

इस वायरल वीडियो में चलती हुई ट्रेन, एस्कलेटर, घर में पर्दे पर लगती हुई धूप, धूप और छांव में फर्श पर होती बारिश का सीन दिखाया गया है। जिसे देखने के बाद आपका मन भी आनंदित हो जाएगा। पहले सीन में एक मालगाड़ी किसी ब्रिज से गुजर रही है। उससे बनने वाली परछाई देख आपका मन खुश हो जाएगा। दूसरे सीन में किसी रेलवे या मेट्रो स्टेशन का चलता हुआ एस्कलेटर दिखाया गया है। वीडियो में पूरी एस्कलेटर पर परछाई है। जबकि एक हिस्सा ऐसा भी है जहां पर थोड़ी सी धूप है। इस सीन को देखने के बाद ऐसा लगता है जैसे धूप सीढ़ियों से नीचे उतर रही हो।

खूबसूरत नजारा देख यूजर्स हार बैठे अपना दिल

जबकि तीसरा दृश्य, किसी एक घर में लगा हुआ पर्दा को दिखाया गया है। जहां से एक बिल्ली पर्दे के पीछे से घर में घुसती हुई साफ तौर पर देखी जा सकती है। वीडियो में ध्यान देने वाली बात यह है कि बिल्ली जब इस पर्दे के पीछे से आती है तो उसकी परछाई किसी पानी की तरंगे जैसी वाइब्रेट करती हुई दिखती है। वहीं पर चौथा और छठा सीन फिर एक ट्रेन का है। फर्क इतना है कि इस बार यह ट्रेन कोई मालगाड़ी नहीं बल्कि यात्रियों वाली होती है। उस मालगाड़ी वाली वीडियो में धूप और छांव की परछाई ट्रेन के बाहर बन रही थी, इसमें अंदर बन रही है। जिसका नजारा हर किसी का मन मोह लेगा।

वीडियो में पांचवें सीन के बारे में बता दें, इसमें धूप और छांव के बीच में बारिश होती हुई दिखती है। आप वीडियो में देख सकते हैं जब धूप में बारिश होती है तो पानी की बूंद का रंग अलग होता है। पर यही जब छांव पड़ने पर होती है। तो पानी का रंग चांदी जैसा दिखता है। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर @Sheetal2242 नामक एक्स अकाउंट पर शेयर किया गया है। जिसे अब तक चार लाख से ज्यादा लोगों ने देखा है। वीडियो के कैप्शन में 'धूप और परछाई के बीच बनने वाली कमाल की जुगलबंदी, इसे देखना सुखद है।' लिखा हुआ है। इंटरनेट यूजर्स ने भी वीडियो पर कई तरह कमेंट्स किए हैं।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article