वायरल न्यूज़

Video: सड़क पर पड़ा था 100 रुपये का नोट, ऐसा क्या हुआ कि उठाते ही शख्स का मूड हो गया खराब

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Apr 8, 2024, 05:04 PM IST

Viral Video: शख्स को लगता है कि उसे 100 रुपये का फायदा हो गया। जिस तरह वह नोट उठाकर देखता है, ऐसा लगता है कि वह बहुत ही ज्यादा खुश हो गया है। हालांकि, अगले ही पल उसका मूड खराब हो जाता है।

Image

सड़क पर पड़ा मिला नोट (इंस्टाग्राम)

Viral Video: अगर आप कभी राह चलते जा रहे हैं और आपको पैसा गिरा मिल जाए तो यकीनन आप उसे उठाने से पहले एक बार भी नहीं सोचेंगे। ज्यादातर लोग उस पैसे को उठाकर अपनी जेब में रख लेंगे। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, इस वीडियो को देखकर एक बार को आप सोचने के लिए मजबूर हो जाएंगे। यह वीडियो लोगों को हैरान कर रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स को राह चलते हुए 100 रुपये का नोट पड़ा हुआ मिलता है।

वीडियो देखकर खराब हो जाएगा माथा

वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स को 100 रुपये का नोट सड़क पर मुड़ा हुआ पड़ा दिखाई देता है। इसके बाद दौड़कर शख्स इस नोट को उठा लेता है। शख्स को लगता है कि उसे 100 रुपये का फायदा हो गया। जिस तरह वह नोट उठाकर देखता है, ऐसा लगता है कि वह बहुत ही ज्यादा खुश हो गया है। हालांकि, जैसे ही शख्स नोट को दूसरी तरफ पलटकर देखता है। उसका मूड खराब हो जाता है। देखें वीडियो-

वीडियो में आप देख सकते हैं कि 100 रुपये का नोट पलटते ही उसे दूसरी तरफ एक कैफे का विज्ञापन छपा दिखता है। भले ही यह बेहद अनोखा विज्ञापन था और कोई भी इसे नोट समझ कर उठा लेगा, लेकिन दूसरे ही पल नोट पर विज्ञापन छपा देखकर वह खुद को ठगा महसूस करेगा। वीडियो को cafe_mantralay नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है। वीडियो को देखकर यूजर्स ने विज्ञापन वाले आइडिया की जमकर तारीफ की है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article