Uncle Dance Video: सोशल मीडिया पर आपने डांस के कई सारे वीडियो देखे होंगे, लेकिन आज हम आपको जो वीडियो दिखाने जा रहे हैं। उसे देखकर आप कह उठेंगे, अब इसके आगे कुछ देखने की जरूरत नहीं है। इस वीडियो में एक अंकल 'यार मेरा तितलियां वरगा' गाने पर ऐसा करारा डांस करते हैं कि देखने वालों का मुंह खुला रह जाता है। अंकल का यह डांस सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अंकल को डांस करते देख लोग अपने जवानी के दिनों को याद कर रहे हैं। अंकल के इस डांस के लोग दीवाने हो गए हैं।
अंकल ने लूट ली महफिल
'यार मेरा तितलियां वरगा' गाने पर अंकल का जबरदस्त डांस देखकर लोग उनके फैन हो गए हैं। अंकल अपने डांस मूव्स और एक्सप्रेशन से पूरी महफिल लूटते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। इसे लोग अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर कर रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि अंकल कुर्ता और पायजामा पहनकर एक समारोह में हार्डी संधू के लोकप्रिय गाने पर थिरक रहे हैं। अंकल के डांस वीडियो की खास बात यह है कि इसमें वह गाने के एक-एक बोल का स्टेप करके दिखा रहे हैं। देखें वीडियो-
अंकल का 'यार मेरा तितलियां वरगा' गाने पर डांस देखकर लोग झूम उठे। वीडियो एक शादी समारोह का है। वीडियो देखकर यूजर्स ने मजेदार कमेंट किए हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'अंकल ने अपने डांस से महफिल लूट ली है।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'अंकल का दिल अभी बचपन का है।' वीडियो को अब तक लाखों लोगों ने देख लिया है। वहींं हजारों लोगों ने वीडियो पर कमेंट किया है।
