वायरल न्यूज़

जाको राखे साइंया मार सके ना कोय... ऊपर से गुजर गई पूरी ट्रक, फिर भी जिंदा बचा शख्स, देखें वीडियो

सोशल मीडिया पर वायरल यह घटना एक चमत्कार से कम नहीं है। जिसमें एक स्कूटी सवार व्यक्ति ट्रक से टकरा जाता है और पूरी ट्रक उसके ऊपर से गुजर जाती है। इसके बाद भी उसकी जान बच जाती है। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।

Image

शख्स के ऊपर से गुजर गई पूरी ट्रक(फोटो:X/@mktyaggi)

सोशल मीडिया पर आपने सड़क हादसे के कई वायरल वीडियो को देखा होगा। जिसमें हम देखते हैं कि कैसे थोड़ी सी लापरवाही किसी की जान ले लेती है। उसमें भी सबसे ज्यादा हादसों की वजह गलत साइड गाड़ी ड्राइव करना और स्टंटबाजी होती है। इस समय जो वीडियो वायरल हो रहा है। उसे गलत साइड ड्राइविंग की कैटेगरी में रख सकते हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक ट्रक आता हुआ दिखाई दे रहा है। ठीक उसी के पीछे तेज रफ्तार में एक स्कूटी भी आ रही है। तभी कुछ ऐसा होता है, जिसकी कोई कल्पना भी नहीं कर सकता।

वीडियो में ट्रक और स्कूटी दोनों की रफ्तार तेज है। स्कूटी चालक जब ट्रक के पीछे से तेज रफ्तार में आता है। तो वह धीरे-धीरे चल रही ट्रक के करीब पहुंच जाता है। जिसके बाद वह उसे ओवरटेक करता है। तभी ट्रक की स्कूटी में टक्कर हो जाती है। यह टक्कर इतनी जोरदार होती है कि स्कूटी और चालक कुछ मीटर गिरने के बाद दोनों ट्रक के नीचे आ जाते हैं। उसके बाद जो होता उसके बारे में आप सोच भी नहीं सकते। दरअसल वीडियो में आप देख सकते हैं कि पूरी ट्रक शख्स के ऊपर से गुजर जाती है। इसके बाद भी उसे बस मामूली सी चोट लगती है और जान बच जाती है।

इस दुर्घटना के बाद ट्रक चालक तो फरार हो जाता है। पर सड़क के आसपास मौजूद लोग शख्स की मदद करने के लिए उसके पास आते हैं। वायरल वीडियो में एक बाइक चालक भी व्यक्ति की मदद करता हुआ दिखाई दे रहा है। इस वीडियो को सोशल मीडिया के एक्स अकाउंट पर @mktyaggi नाम से शेयर किया गया है। जिसके कैप्शन में 'यकीन तो इसे भी बहुत देर बाद ही आया होगा… कि ये अब भी जिंदा है!' लिखा हुआ है।

इस वीडियो क अब तक 1 लाख 64 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वहीं पर इंटरनेट यूजर्स ने भी कई तरह के कमेंट्स किए हैं। जिसमें पहले ने लिखा: "गलती वंहा के प्रशासन की है जिन्होंने सड़क का डिजाइन गलत बना रखा है कोई इंडीकेटर नहीं", दूसरे यूजर ने लिखा: "सच में ईश्वर बहुत बड़ा होता हैं जिसके कारण आप मौत को भी मात दे दिया है।" वहीं पर तीसरे ने लिखा: "जाको राखे साइंया, मार सके न कोय, बाल न बांका कर सके, जो जग बैरी होय।"

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article