वायरल

“केम छो”, सवाल का वियतनामी शख्स का गुजराती में जवाब, भारतीय टूरिस्ट भी रह गए दंग, इंटरनेट पर वीडियो वायरल

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वियतनामी लड़के का वीडियो खूब देखा जा रहा है। जिसमें यह युवक भारतीय पर्यटकों से गुजराती में बात करता नजर आता है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते ही अभी तक लाखों व्यूज मिल चुके हैं। लोग इस अनोखी भाषा-कनेक्शन की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Vietnamese man Hindi Gujarati

'माजा मा छू': वियतनामी व्यक्ति ने गुजराती में दिया जवाब, देखें वीडियो (फोटो: Instagram/ bearded__daddy)

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है। जहां पर ऐसी-ऐसी वीडियो देखने को मिलती है। जिसे सुनने और देखने के बाद तो कई बार अपनी आंखों पर यकीन नहीं होता है। इस समय भी एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। एक वियतनामी शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह गुजराती बोलते हुए नजर आता है। यह वीडियो इंस्टाग्राम पर “इस पल ने हमें वियतनाम में चौंका दिया” कैप्शन के साथ सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है, और इसे भारतीय पर्यटकों ने ही अपने फोन से शूट किया है।

भारतीय यात्रियों ने ही रिकॉर्ड किया वीडियो

वियतनाम की गलियों से एक ऐसा दिल छू लेने वाला मोमेंट सामने आया, जो इस समय इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है । दरअसल, हुआ यह कि एक वियतनामी व्यक्ति का वीडियो अचानक सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें वह हिंदी और गुजराती बोलते हुए नजर आता है। यह वीडियो इंस्टाग्राम पर “इस पल ने हमें वियतनाम में चौंका दिया” कैप्शन के साथ शेयर किया गया है, और इसे भारतीय यात्रियों ने ही रिकॉर्ड किया था।

वीडियो की शुरुआत हनोई की भीड़ भरी गलियों से होती है। भारतीय यात्री निक सिंधाव और उनके दोस्त बाजार में घूम रहे होते हैं। अचानक एक साधारण सा वियतनामी लड़का मुस्कुराते हुए उनसे पूछता है, “नमस्ते! कैसे हो?” यह सुनकर सभी चौंक जाते हैं, क्योंकि विदेश में अपनी भाषा सुनना हमेशा एक अलग ही खुशी देता है। यात्रियों में से एक उससे पूछता है कि वह हिंदी कैसे जानता है। इस पर वह बहुत मजे के साथ जवाब देते हुए पूछता है कि "बताओ, तुम्हारी स्थानीय भाषा क्या है?” इस पर जब भारतीय पर्यटकों का समूह जवाब देता है “गुजराती”।

एक पर्यटक “केम छो” कहकर गुजराती में अभिवादन करता है। जिसका जवाब देते हुए यह वियतनामी शख्स तुरंत मुस्कुराते हुए कहता है - “माजा मा छू!” यह सुनकर पूरे ग्रुप की हंसी छूट जाती है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर bearded__daddy नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अभी तक लाखों लोगों ने देखा है। यूजर्स ने भी कई तरह के कमेंट्स किए हैं। जिसमें पहले ने लिखा: "कम से कम वह जानता है कि भारत में कई भाषाएं हैं", दूसरे ने लिखा: "भाई को अपने सॉफ्टवेयर में गुजराती डाउनलोड करने में 2 सेकंड लगे"।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। वायरल (Viral News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

लेटेस्ट न्यूज

Monu Jha
Monu Jha Author

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कं... और देखें

End of Article