वायरल न्यूज़

Video: चुनाव आते ही पीली साड़ी वाली महिला का ऐसा वीडियो हुआ वायरल, देखकर लोग बोले- धमाल मचा दिया

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Apr 9, 2024, 04:33 PM IST

Reena Dwivedi Viral Video: पीली साड़ी वाली महिला के नाम से मशहूर रीना द्विवेदी ने अपने ​इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इसमें पीली साड़ी वाली महिला का अजब अंदाज देखने को मिल रहा है।

Image

पीली साड़ी वाली महिला (इंस्टाग्राम)

Reena Dwivedi Viral Video: चुनाव का नाम आते ही पीली साड़ी वाली महिला का ख्याल लोगों के दिमाग में आ जाता है। इसी क्रम में पीली साड़ी वाली महिला का एक वीडियो सोशल मीडिया पर फिर से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को खुद पीली साड़ी वाली महिला के नाम से मशहूर रीना द्विवेदी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। वीडियो में पीली साड़ी वाली महिला का अजब अंदाज देखने को मिल रहा है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी बता दिया है कि चुनाव आने वाला है।

इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो

गौरतलब है कि साल 2019 लोकसभा चुनाव के दौरान पीली साड़ी वाली महिला की तस्वीरें काफी वायरल हुई थीं। इन तस्वीरों में रीना द्विवेदी बूथ से ईवीएम लेकर जाते हुए नजर आई थीं। इसके बाद लोगों ने उन्हें इंटरनेट पर जमकर सर्च किया था। साल 2019 के बाद साल 2022 के यूपी विधानसभा चुनाव के दौरान भी उनकी तस्वीरें खूब वायरल हुई थीं। तब लखनऊ के मोहनलालगंज विधानसभा के बूथ पर वह देखी गई थीं। वहीं जैसे ही लोकसभा चुनाव 2024 की शुरुआत हुई है, वैसे ही रीना द्विवेदी का वीडियो वायरल हो गया है। देखें वीडियो-

इस वीडियो को शेयर करते हुए खुद रीना द्विवेदी ने कैप्शन में लिखा है, 'इलेक्शन आ रहा है गाइज, क्या लगता है?' इसके बाद वीडियो पर लोगों ने तरह-तरह के कमेंट करने शुरू कर दिए। रीना द्विवेदी के वीडियो को लोगों ने जमकर लाइक भी किया है। अब तक उनके इस वीडियो को हजारों लोगों ने लाइक कर लिया है। वहीं उनका वीडियो काफी तेजी से देखा और शेयर किया जा रहा है। बता दें कि साल 2019 में फोटो वायरल होने के बाद रीना द्विवेदी की जिंदगी पूरी तरह बदल गई है। अब वह इंस्टाग्राम पर रील्स भी बनाने लगी हैं।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article