Work From Theatre: कोरोना आने के बाद बहुत सारे लोगों की लाइफ घर के भीतर तक सीमित रह गई थी। स्कूल-कॉलेज से लेकर ज्यादातर ऑफिसों ने अपने कर्मचारियों को 'वर्क फ्रॉम होम' दे दिया था। हालांकि, ज्यादातर जगहों पर अब 'वर्क फ्रॉम होम' खत्म हो चुका है, लेकिन कुछ जगहों के कर्मचारी अभी भी वर्क फ्रॉम होम कर रहे हैं। इस दौरान कई कर्मचारी तो ऐसे हैं जो हिल स्टेशनों पर बैठकर वर्क फ्रॉम होम कर रहे हैं। वहीं कई लोग वर्क फ्रॉम होम के दौरान घूमने निकल जाते हैं।
हैरान करने वाला वीडियो
इसी क्रम में एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक शख्स मूवी थियेटर में बैठकर ऑफिस का काम करता दिखाई दे रहा है। जब थियेटर में सारे लोग फिल्म देख रहे थे तो यह शख्स लैपटॉप पर ऑफिस का काम करता दिखाई दिया। इसके बाद लोगों का इसे देखकर हंस-हंसकर बुरा हाल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर लोग कह रहे हैं कि शख्स 'Work From Theatre' कर रहा है। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि शख्स थिएटर में लैपटॉप के साथ बैठा हुआ है। देखें वीडियो-
वीडियो में दिख रहा है कि बंदा बहुत ही ज्यादा बिजी है। इस दौरान बाकी लोग सुकून से फिल्म देख रहे हैं, लेकिन बंदे को जरा भी सुकून नहीं है।इस वीडियो को देखकर यूजर्स एक से बढ़कर एक रिएक्शन देते हुए शख्स की मौज ले रहे हैं। वीडियो बेंगलुरु के किसी सिनेमाघर का बताया जा रहा है। यह मजेदार वीडियो bangalore_malayalis नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड किया गया है। इसके बाद वीडियो को जमकर देखा और शेयर किया जा रहा है। वीडियो को देखकर एक यूजर ने कमेंट किया, 'Work From Theatre.'
