वायरल न्यूज़

Video: इन लड़कियों से बड़ा नौटंकीबाज देखा है क्या! पढ़ाई की बजाय ये क्या कर रही थीं बेंच पर खड़ी होकर

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Jan 16, 2023, 06:53 PM IST

Viral Video: तीन लड़कियों को न जाने क्या सूझता है। उनमें से एक लड़की बेंच पर खड़ी हो जाती है। जबकि, अन्य दो लड़कियों ने बेंच पकड़ा हुआ है। अब बेंच पर खड़ी हुई लड़की कुछ ऐसा करने लगती है, जिसे देखकर यूजर्स दंग रह गए हैं।

Image

लड़कियों का वीडियो (इंंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • तीन लड़कियों का वीडियो हुआ वायरल
  • क्लासरूम से सामने आया मजेदार वीडियो
  • टीचर के ना आने पर ऐसा काम कर रही थीं लड़कियां

Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन कुछ न कुछ अनोखा देखने को मिलता है। इन दिनों एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो स्कूल की लड़कियों से जुड़ा है। जो खाली पीरियड में पढ़ाई की जगह कुछ ऐसा करती नजर आईं, जिसे देखकर लोगों का माथा घूम गया है। वीडियो सामने आने के बाद ज्यादातर लोग लड़कियों को एक नंबर की ड्रामेबाज करार दिया है। दरअसल, लड़कियां खाली पीरियड में बेंच पर खड़ही होकर कुछ ऐसा कर रही थीं, जिसे देखकर कोई भी उन्हें नौटंकीबाज कहेगा।

लड़कियों ने की अजब ड्रामेबाजी

वीडियो में आप देख सकते हैं कि क्लास में पीरियड खाली है और टीचर नहीं आए हैं। इस बीच तीन लड़कियों को न जाने क्या सूझता है। उनमें से एक लड़की बेंच पर खड़ी हो जाती है। जबकि, अन्य दो लड़कियों ने बेंच पकड़ा हुआ है। अब बेंच पर खड़ी हुई लड़की कुछ ऐसा करने लगती है, जिसे देखकर यूजर्स दंग रह गए हैं। वह लड़की बेंच पर चढ़कर अपने हाथ से क्लासरूम में लगे पंखे की पंखुड़ी मोड़ने लगती है। वह तीनों पंखुड़ी को मोड़कर ही दम लेती है। देखें वीडियो-

वीडियो किसी कॉलेज का है, जहां पढ़ने के लिए लड़कियां पहुंची हुई हैं। मगर वो क्लासरूम में पढ़ाई की बजाय ये सब काम करने लगती है। लड़कियों के इस कारनामे को देखकर कई लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। आप देख सकते हैं कि लड़की एक-एक करके तीनों पंखुड़ी मोड़ देती है। यहां तक कि ऐसा कारनामा करने के बाद खुद तीनों लड़कियां भी अपनी हंसी नहीं रोक पाती हैं। लड़कियों का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर धूम मचा रहा है. वीडियो को funtaap नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article