वायरल न्यूज़

Video: एक अकेले कमजोर भैंसे से हार गए तीन-तीन शेर, देखें कैसे दुम दबाकर भागे जंगल के राजा

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Jul 20, 2023, 07:57 PM IST

Viral Video: तीन शेर ​नदी के बीचों-बीच एक भैंसे को अपना शिकार बनाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन भैंसा भी उनसे कम नहीं था। अपनी जान बचाने के लिए वह तीनों खूंखार शेरों से भिड़ जाता है। अपनी सींग से भैंसा उन शेरों को ऐसा मजा चखाता है कि जंगल के राजा दुम दबाकर वहां से भाग खड़े होते हैं।

Image

भैंसे ने शेरों को चखाया मजा (ट्विटर)

Viral Video: कहते हैं कि हिम्मत के आगे बड़े-बड़े सूरमा भी छोटे-मोटे जीवों से हार जाते हैं। आपने सोशल मीडिया पर वाइल्ड लाइफ से जुड़े कई सारे ऐसे वीडियो देखे होंगे, जिसमें कोई कमजोर जानवर किसी खूंखार शिकारी जानवर को धूल चटा देता है। हम आपके लिए एक ऐसा ही वीडियो लेकर आए हैं। यह वीडियो एक भैंसे और तीन शेरों से जुड़ा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक अकेला भैंसा तीन-तीन खूंखार शेरों पर भारी पड़ जाता है। यह वीडियो देख आपके भी होश उड़ जाएंगे।

अकेले भैंसे ने तीन-तीन शेरों को चखाया मजा

वीडियो में नजर आता है कि अकेले भैंसे को सामने देखकर तीन-तीन शेर उस पर टूट पड़ते हैं। इसके बाद भैंसा अपनी जान बचाने के लिए नदी में कूद जाता है। इस दौरान भैंसे को लगता है कि शायद शेर नदी में नहीं आएंगे, लेकिन शेर नदी में भी उसके पीछे पहुंच जाते हैं। जब अंत में भैंसे को लगता है कि उसे अपनी जान बचाने के लिए शेरों से लड़ना ही पड़ेगा। तो वह खूंखार शेरों से भिड़ जाता है। देखें वीडियो-

आप देख सकते हैं कि नदी के बीचों-बीच तीनों शेर भैंसे को अपना शिकार बनाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन भैंसा भी कम नहीं था। वह अपनी जान बचाने के लिए तीनों शेरों से भिड़ जाता है। वह अपनी सींग से शेरों को ऐसा मजा चखाता है कि जंगल के राजा दुम दबाकर वहां से भाग खड़े होते हैं। सबसे अंत में दिखता है कि एक शेर भैंसे के शरीर को अपने जबड़ों से दबाया होता है, इसके बाद भी भैंसा हिम्मत नहीं हारता और उस शेर को इधर-उधर घुमाता है। अंत में भैंसे की जीत होती है। वीडियो को ट्विटर पर @iftirass नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article