वायरल न्यूज़

Video: 'पापा की परी' का गजब ब्रेक सिस्टम! पैर से रोक रही थी स्कूटी, फिर हो गया सब गड़बड़.. जरा देखिए

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Nov 12, 2022, 01:16 PM IST

Girl Funny Video: वीडियो में एक लड़की स्कूटी की ब्रेक का इस्तेमाल न करते हुए, बल्कि अपने पैरों से स्कूटी रोकती नजर आती है। तभी जो होता है, वह देखकर आपकी हंसी छूट जाएगी। दरअसल, लड़की स्कूटी में ब्रेक नहीं मार पाती है और पैर से स्कूटी रोकने के चक्कर में उसे कार से भिड़ा देती है।

Image

लड़की का वीडियो (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • 'पापा की परी' का फनी वीडियो हुआ वायरल
  • स्कूटी का ब्रेक का इस्तेमाल नहीं करती है लड़की
  • सामने कार देखकर पैर से रोकना चाहती थी स्कूटी

Girl Funny Video: सोशल मीडिया पर लड़कियों की स्कूटी चलाने के कई मजाक बनाए जाते हैं। कई ऐसे वीडियो सामने आए हैं, जिसमें लड़कियां स्कूटी चलाते समय अपने पैर से ब्रेक लगाती नजर आती हैं। इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक लड़की स्कूटी की ब्रेक का इस्तेमाल न करते हुए, बल्कि अपने पैरों से स्कूटी रोकती नजर आती है। इस चक्कर में वह अपनी स्कूटी एक कार में ठोंक देती है। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स जमकर मजे ले रहे हैं।

वीडियो देखकर लोगों ने लिए मजे

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की स्कूटी चलाते हुए सड़क पर कहीं जा रही होती है। इस दौरान उसने अपना एक पैर स्कूटी से बाहर लटकाया हुआ है। वीडियो देखकर ऐसा लगता है लड़की अपने पैर से ही स्कूटी का ब्रेक लगाएगी। वह काफी डर-डरकर धीरे-धीरे ही स्कूटी चला रही होती है। इसी बीच एक चौराहा आता है। तभी जो होता है, वह देखकर आपकी हंसी छूट जाएगी। आप देख सकते हैं कि लड़की स्कूटी में ब्रेक नहीं मार पाती है और पैर से स्कूटी रोकने के चक्कर में उसे कार से भिड़ा देती है। देखें वीडियो-

आप देख सकते हैं कि लड़की ब्रेक लगाने के लिए हैंड ब्रेक का नहीं, बल्कि अपने पैरों का इस्तेमाल करती है। जैसे ही वह गोल चक्कर के नजदीक पहुंचती है। ठीक उसी वक्त वह कार भी गोल चक्कर पर आ जाती है। कार को सामने देखकर लड़की थोड़ा हड़बड़ा जाती है। इसके बाद वह स्कूटी का ब्रेक मारने की बजाय पैर से स्कूटी रोकने की कोशिश करती है। हालांकि, उसकी स्कूटी रुकती नहीं है और वह उसे कार में भिड़ा देती है। कार में भिड़ते ही लड़की का संतुलन बिगड़ जाता है और वह लड़खड़ा जाती है। गनीमत यह थी कि इस समय स्कूटी की स्पीड ज्यादा नहीं थी, वरना बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। वीडियो देखकर लोग लड़की को 'पापा की परी' बोल रहे हैं। वीडियो को mr.khansab06 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article