वायरल न्यूज़

Video: ये है अव्वल दर्जे का शराबी! बीच सड़क पर कुर्सी डाली, शराब का पेग बनाया और पीने लगा

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Nov 14, 2022, 10:39 AM IST

Viral Video: शख्स की दुकान फुटपाथ पर से हटा दी गई थी। इससे उसके सामने रोजी-रोटी का संकट पैदा हो गया था। इसके बाद शख्स ने विरोध जताने के लिए अजीबो-गरीब हरकत की। शख्स ने बीच सड़क पर कुर्सी लगाकर शराब की पोतल खोली, पेग बनाया और पीने लगा।

Image

शराबी की वीडियो

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • ग्वालियर से सामने आई बहुत ही अजीबोगरीब घटना
  • शख्स की फुटपाथ से हटा दी गई थी दुकान
  • विरोध जताने के लिए बीच सड़क पर पी दारू

Viral Video: आपने तमाम तरह के शराबी देखे होंगे। शराब पीने के बाद बहुत सारे लोगों को होश नहीं रहता है। कभी आपने किसी शराबी को नाली में पड़े देखा होगा तो किसी को गली-मोहल्ले में यहां वहां पड़े देखा होगा। हालांकि, आज हम जिस शराबी का वीडियो दिखाने जा रहे हैं। वह तो अव्वल दर्जे का शराबी है। यह शराबी शराब पीने के बाद नाली या गली-मोहल्ले में नहीं बल्कि बीच सड़क पर कुर्सी लगाकर बेसुध पड़ा रहा। इस बीच तेज रफ्तार में गाड़ियां आती जाती रहीं।

विरोध का अनोखा तरीका

वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद कौतूहल का विषय बन गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स सबसे पहले कुर्सी लेकर बीच सड़क पर जाता है। इसके बाद वह वहीं पर कुर्सी लगाकर बैठ जाता है। फिर शराब की बोतल खोलता है और मजे से वहीं पर पेग बनाकर शराब पीने लगता है। जबकि उसके दोनों तरफ से गाड़ियां आती-जाती रहती हैं। आने-जाने वाले लोग भी उसकी यह हरकत देखकर हैरान रह जाते हैं। सबसे शॉकिंग नजारा तो तब दिखता है, जब वह शराबी वहीं बीच सड़क पर ही बेसुध पड़ जाता है। देखें वीडियो-

वीडियो को ट्विटर पर @ManojSh28986262 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इसके साथ ही घटना के बारे में बताया गया है। यूजर ने कैप्शन में लिखा कि घटना मध्यप्रदेश के ग्वालियर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित दौलतगंज बाजार की है। वीडियो में दिख रहा शख्स दौलतगंज बाजार की फुटपाथ पर दुकान लगाता था। बताया जा रहा है कि उसकी दुकान फुटपाथ से हटा दी गई थी। इससे उसके सामने रोजी-रोटी का संकट पैदा हो गया था। इसके बाद शख्स ने विरोध जताने के लिए यह अजीबो-गरीब हरकत की। शख्स की इस हरकत की वजह से यातायात काफी देर तक प्रभावित रहा। वहीं बाद में पुलिस ने हालात को संभाला। पुलिस को उसे हटाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। शख्स को उसकी दुकान वापस लगवाने का आश्वासन देकर पुलिस ने सड़क से हटवाया।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article