वायरल न्यूज़

Video: कार का दरवाजा बंद कर रहा था शख्स तभी किसी ने अंदर फेंक दिया बम, सामने आया रूह कंपाने वाला नजारा

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Jul 9, 2023, 05:53 PM IST

Shocking Video: इस वीडियो को देखकर यकीनन आपकी हालत खराब हो जाएगी। आप देख सकते हैं कि कार वाला शख्स तेजी से अपनी गाड़ी अंदर से लॉक करता है। उसको लगा था कि बम गाड़ी के अंदर नहीं बाहर ही गिरता है। लेकिन 2-3 सेकंड बाद कार के भीतर जोरदार धमाका होता है।

Image

कार ब्लास्ट वीडियो (ट्विटर)

KEY HIGHLIGHTS
  • रूह कंपाने वाला वीडियो हुआ वायरल
  • कार के अंदर होता है जोर का धमाका
  • कार के उड़ जाते हैं परखच्चे

Shocking Video: सोशल मीडिया पर आपने हादसों के बहुत सारे वीडियो देखे होंगे, लेकिन आज हम आपको एक ऐसा वीडियो दिखाने जा रहे हैं। जिसे देखकर आपकी रूह कांप जाएगी। यह वीडियो ऐसा है, जिसके बारे में सोचकर ही लोगों की हालत खराब हो रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि किसी जगह पर कई सारे लोग खड़े हैं। इस दौरान एक कार वाला भी नजर आ रहा है। लाल रंग की कार में यह शख्स गेट खोलकर बैठा दिख रहा है।

वीडियो देखकर कांप जाएगी रूह

इस बीच बाहर खड़े एक अन्य शख्स से उसकी बहस होती है। यह बहस इतनी बढ़ जाती है कि बाहर खड़ा शख्स अपने हाथ में एक बम लेकर गाड़ी वाले की तरफ उछालता है। गाड़ी वाला शख्स भी तेजी से कार का दरवाजा बंद करता है, लेकिन तब तक बम कार के अंदर चला जाता है और दरवाजा बंद हो जाता है। इसके बाद जो नजारा सामने आता है, वह देखकर आपकी रूह कांप जाएगी। आप देख सकते हैं कि कार में जोर का ब्लास्ट होता है। देखें वीडियो-

दरअसल, कार वाले शख्स को लगता है कि बम गाड़ी के अंदर नहीं आता है और बाहर ही गिर जाता है। इस कारण वह गाड़ी को अंदर से ही लॉक कर देता है। इसके 2-3 सेकंड बाद कार के भीतर जोरदार धमाका होता है। आप देख सकते हैं कि धमाके में कार का शीशा टूटकर दूर जा गिरता है। इसके साथ ही धमाके के कारण गाड़ी के अंदर से तेज धुंआ निकलने लगता है। वीडियो को @ClownWorld_ नाम के ट्विटर यूजर ने अपने अकाउंट से शेयर किया है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article