वायरल न्यूज़

Video: तूफान की ऐसी तबाही नहीं देखी होगी, UK की सड़कें तक समुद्र में डूब गईं

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Apr 8, 2024, 10:51 AM IST

Viral Video: कैथलीन तूफान ने इंग्लैंड, आयरलैंड और स्कॉटलैंड के अलावा अन्य कई हिस्सों में खूब तबाही मचाई। तूफान से जुड़े कुछ हैरान करने वाले वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हैं।

Image

कैथलीन तूफान ने हर तरफ मचा दी तबाही। (Photo- Twitter)

KEY HIGHLIGHTS
  • कैथलीन तूफान ने मचाई तबाही
  • सड़कें तक समुद्र में डूब गईं
  • हैरान कर देगा वीडियो

Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में कैथलीन तूफान (Storm Kathleen) खासा चर्चा में छाया हुआ है। इस तूफान ने इंग्लैंड, आयरलैंड, स्कॉटलैंड के अलावा वेल्स के कुछ हिस्सों में जमकर तबाही मचाई। तूफान इतना खतरनाक था कि इसने ब्रिटेन की सड़कों पर हाहाकार मचा दिया। तूफान की वजह से सड़कें तक समुद्र में डूब गए। सोशल मीडिया में तूफान से जुड़े ऐसे ढेरों वीडियो वायरल हैं, जो किसी को भी डराने के लिए काफी हैं। इन वीडियोज में देखेंगे कि सड़क से वाहन आराम से गुजर रहे हैं। मगर एकाएक कैथलीन तूफान ने दस्तक दी और सबको हिलाकर रख दिया।

सड़क से टकराया समुद्र का पानी

वीडियो में देखेंगे कि समुद्र किनारे बनी सड़क पर वाहन आराम से गुजर रहे हैं। फ्रेम में सबकुछ शांत नजर आता है। मगर तभी तेज रफ्तार में तूफान आया और इसके साथ ही पानी पूरी ताकत के साथ तक सड़क पर टकराया। इससे पानी सीधे सड़क पर आ गया और वाहन वहीं थम गए। फ्रेम में आगे देखेंगे कि खतरा देखते हुए कुछ गाड़ियां वहीं थमी रहीं।

वायरल हो रहा वीडियो

ऐसे ही एक अन्य वीडियो में देखेंगे कि यूके की सड़कें तक समुद्र में डूब गईं। इसमें वाहन सड़क पर थे कि तभी रफ्तार में समुद्र का पानी सड़क पर आया है और इसने सारे वाहन अपने अंदर समाहित कर लिए। फ्रेम में ये एक ऐसा हिस्सा है जो किसी को भी डराने के लिए काफी है।

मालूम हो कि तूफान कैथलीन के ब्रिटिश द्वीपों में प्रवेश करते ही डगलस,आइल ऑफ मैन विशाल लहरों की चपेट में आ गए।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article