वायरल न्यूज़

Video: छत पर रील्स बनाने पहुंची थी 'पापा की परी', गरजे बादल तो भागने के चक्कर में गिरी औंधे मुंह, देखकर छूट जाएगी आपकी हंसी

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Nov 5, 2022, 11:37 AM IST

Girl Funny Video: जैसे ही बादल गरजते हैंं और बिजली कड़कती है, वह लड़की तेजी से छत से भागने की कोशिश करती है। इस चक्कर में उसका पैर फिसल जाता है। लड़की बरसात के मौसम में छत पर रील्स बनाने पहुंची थी।

Image

Video: छत पर रील्स बनाने पहुंची थी 'पापा की परी', गरजे बादल तो भागने के चक्कर में गिरी औंधे मुंह, देखकर छूट जाएगी आपकी हंसी

KEY HIGHLIGHTS
  • छत पर रील्स बनाने के चक्कर में हुआ बुरा हाल
  • रील्स बनाने के दौरान कड़कने लगी बिजली
  • बिजली कड़कते ही नीचे की ओर भागने लगी लड़की

Girl Funny Video: सोशल मीडिया पर वायरल होने के चक्कर में आजकल लोग क्या-क्या नहीं करते। इन दिनों Reels बनाने का चलन काफी बढ़ गया है। आपने अपने आस-पास कई ऐसे लोगों को देखा होगा, जो छोटे-छोटे वीडियो बनाकर रील्स पर शेयर करते हैं और लाइक और शेयर बटोरते हैं। इसी चक्कर में एक लड़की का ऐसा बुरा मजाक बना, जिसे देखकर सोशल मीडिया पर लोग जमकर मजे ले रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से देखा जा रहा है।

लड़की का बनता है बुरा मजाक

सोशल मीडिया पर सामने आए इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की बरसात के मौसम में छत पर रील्स बनाने पहुंची थी। इस दौरान बादल गरजने लगते हैं और बिजली कड़कने लगती है। इसके बाद लड़की की डर के मारे जो हालत होती है, उसने बेहद फनी मोमेंट क्रिएट कर दिया। आप देख सकते हैं कि जैसे ही बादल गरजते हैंं और बिजली कड़कती है, वह लड़की तेजी से छत से भागने की कोशिश करती है। इस चक्कर में उसका पैर फिसल जाता है। इसके बाद वह औंधे मुंह छत पर ही गिर पड़ती है। देखें वीडियो-

वीडियो को beautiful_new_pix and wild_animal_pix नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो देखकर लोग जमकर मजे ले रहे हैं। इस वीडियो शेयर करने के साथ यूजर ने कैप्शन में लिखा, 'जब मेरी दोस्त पहली बार छत पर वीडियो बनाने जाती है तो यह होता है।' आप देख सकते हैं कि लड़की छत पर डांस करने से पहले मोबाइल का कैमरा सेट कर देती है। इसके बाद वह जैसे ही रील्स बनाने के लिए डांस शुरू करती है। आसमान में बिजली कड़कने और बादल गरजने लगते हैं। बिजली की गड़गड़ाहट सुनकर वह लड़की भागने लगती है और जोर से गिर जाती है।

आदित्य साहू
आदित्य साहू author

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों... और देखें

End of Article