Shocking Video: आपने बहुत सारे 'हैवी ड्राइवर्स' देखे होंंगें, जो तूफान की तरह गाड़ी दौड़ाते दिखाई दिए होंगे। कुछ ड्राइवर्स ऐसी जगहों पर गाड़ी लेकर पहुंंच जाते हैं, जहां पर पैदल चलने में भी आत्मा कांप जाए। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो देखने को मिल रहा है। इस वीडियो में एक बस ड्राइवर ऐसी जगह अपनी बस लेकर पहुंच जाता है, जिसकी किसी ने कल्पना नहीं की होगी। वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद यूजर्स की भी डर के मारे हालत खराब हो गई है।
नहीं देखा होगा ऐसा हैवी ड्राइवर
वीडियो देखकर आपकी भी पैरों तले जमीन खिसक जाएगी। वीडियो में आप एक रोडवेज बस ड्राइवर को देख सकते हैं। यह ड्राइवर संकरे रास्तों से अपनी बस ले जाते नजर आ रहा है। इस वीडियो को देखकर आपकी सांसें अटक जाएंगी। वीडियो थोड़ा पुराना है, लेकिन सोशल मीडिया पर फिर से वायरल हो रहा है। वीडियो को बिजनेसमैन हर्ष गोयनका ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट @hvgoenka से शेयर किया है। वीडियो देखकर लोग हक्के-बक्के रह गए हैं। देखें वीडियो-
वीडियो शेयर करते हुए हर्ष गोयनका ने कैप्शन लिखा, 'इस बस के यात्रियों को बहादुरी पुरस्कार दिया जाना चाहिए।' वीडियो हिमाचल रोडवेज बस का बताया जा रहा है। आप देख सकते हैं कि ड्राइवर संकरे रास्तों पर बस चला रहा है, जिसके एक तरफ खाई है और दूसरी तरफ पहाड़। आप देख सकते हैं कि आखिरी में ड्राइवर बस को झरने के नीचे से लेकर जाता है। यह नजारा किसी की भी हालत खराब करने के लिए काफी है। खतरनाक सफर वाले इस वीडियो को देखकर कई लोगों की सांसे अटक रही हैं। ज्यादातर लोग ड्राइवर की तारीफ कर रहे हैं।
