वायरल न्यूज़

Video: देसी गर्ल ने 'शीला की जवानी' गाने पर जिस तरह किया डांस, देखकर लोग बोले- कैटरीना को दे दी मात

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated May 22, 2023, 02:12 PM IST

Dance Video: फिल्म 'तीस मार खां' भले ही उतनी नहीं चली थी, लेकिन फिल्म का सॉन्ग 'शीला की जवानी' काफी ज्यादा पॉपुलर हुआ था। इस गाने पर कैटरीना कैफ के डांस मूव्स ने सबका दिल जीत लिया था। इसी गाने पर एक देसी गर्ल जबरदस्त डांस करती दिख रही है।

Image

देसी गर्ल का डांस (इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • देसी गर्ल का वीडियो आया सामने
  • देसी गर्ल ने किया जबरदस्त डांंस
  • शीला की जवानी गाने पर किया डांस

Dance Video:आजकल लोगों के ऊपर रील्स बनाने का जुनून सवार रहता है। रील्स एक ऐसा माध्यम है, जिसके जरिए कई लोग देखते ही देखते पॉपुलर हो गए हैं। इसीलिए बहुत सारे लोग छोटे-छोटे डांस वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम रील्स पर शेयर करते हैं। इसी क्रम में एक देसी गर्ल का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देसी गर्ल 'शीला की जवानी' गाने पर जबरदस्त तरीके से डांस परफॉर्म करती है। वीडियो देखकर कई लोगों ने कह दिया कि देसी गर्ल ने कैटरीना कैफ से भी अच्छा डांस किया है।

कैटरीना कैफ के गाने पर देसी गर्ल ने किया डांस

गौरतलब है कि 'शीला की जवानी' सॉन्ग 'तीस मार खां' फिल्म का है। जो अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ पर फिल्माया गया है। भले ही फिल्म 'तीस मार खां' उतनी नहीं चली, लेकिन फिल्म का सॉन्ग 'शीला की जवानी' काफी ज्यादा पॉपुलर हुआ। इस गाने पर कैटरीना कैफ के डांस मूव्स से सबका दिल जीत लिया था। वहीं अब देसी गर्ल अपने डांस वीडियो से यूजर्स का मन मोहती नजर आ रही है। लड़की ने अपने परफेक्ट डांस मूव्स, सेंसुअल एक्सप्रेशन से इंटरनेट पर आग लगा दी है। देखें वीडियो-

वीडियो में दिख रही लड़की का नाम रितिका यदुवंशी है। जो इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर है, वह खुद का कंटेंट क्रिएटर कहती है। रितिका के प्रोफाइल पर आप ढेरों डांस और लिपसिंक वीडियो देख सकते हैं। इंस्टाग्राम पर उनके एक लाख 60 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। रितिका ने इस वीडियो में बेहद ही जबरदस्त अदांज में 'शीला की जवानी' गाने पर डांस किया। वीडियो को देखकर लोगों ने कहा कि 'क्या खूब डांस किया, गर्दा उड़ा दिया।' वीडियो में रितिका सबसे पहले शॉर्ट्स और टीशर्ट में दिखती है, इसके बाद खूबसूरत साड़ी में करारा डांस किया।

आदित्य साहू
आदित्य साहू author

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों... और देखें

End of Article