वायरल न्यूज़

Video: शादी में आई देसी भाभी ने जमीन पर लेट-लेटकर किया नागिन डांस, मचाया ऐसा गदर देखते रह गए बाराती

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Apr 29, 2023, 10:44 AM IST

Desi Bhabhi Nagin Dance: बैकग्राउंड में 'मैं नागिन तू सपेरा' गाना बजता सुनाई दे रहा है। इस दौरान देसी भाभी जमीन पर लेट-लेटकर नागिन डांस करती नजर आ रही हैं। देसी भाभी का धमाकेदार डांस वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • देसी भाभी ने डांस से उड़ाया गर्दा
  • नागिन डांस से लूट ली महफिल
  • शादी में देसी भाभी ने किया डांस

Desi Bhabhi Nagin Dance: इन दिनों देसी भाभियों के डांस इंटरनेट पर खूब देखने को मिलते हैं। देसी भाभियों के डांस न सिर्फ देखे जाते हैं, बल्कि खूब पसंद किए जाते हैं। आपने शादी में एक से बढ़कर एक डांस वीडियो देखे होंगे, लेकिन आज हम आपको देसी भाभी का नागिन डांस दिखाने जा रहे हैं। इस वीडियो को देखकर आपको मजा आ जाएगा। वीडियो में देसी भाभी जमीन पर लेट-लेटकर नागिन डांस करती नजर आ रही हैं। देसी भाभी का यह धमाकेदार डांस इंटरनेट पर वायरल हो गया है।

देसी भाभी ने अपने डांस से ढा दिया कहर

वीडियो में देखा जा सकता है कि शादी में पहुंची देसी भाभी ने अपने नागिन डांस से ऐसा गदर काटा कि स्टेज पर कोहराम मचा दिया। देसी भाभी को ऐसा डांस करता देख शादी में आई बाकी महिलाएं भी खुद को नाचने से नहीं रोक पाईंं। इस दौरान बैकग्राउंड में 'मैं नागिन तू सपेरा' गाना बजता सुनाई दे रहा है। देसी भाभी के साथ कई महिलाएं भी इस गाने पर डांस करती दिख रही हैं। वहीं देसी भाभी घूंघट ओढ़कर जमीन पर लेट लेटकर डांस करती नजर आ रही हैं। वीडियो को इंस्टाग्राम पर 'neha_ankit26' नाम के अकाउंट पर अपलोड किया गया है। जहां से यह वीडियो तेजी से देखा और शेयर किया जा रहा है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article