वायरल न्यूज़

Video: दुल्हन की शर्त- 'मुझसे सुंदर लड़की दिखने पर विचलित हुए तो अर्धांगिनी नहीं बनूंगी', दूल्हे ने दिया ये जवाब

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Feb 6, 2023, 01:51 PM IST

Dulha Dulhan Video: पंडितजी मंत्रों के जरिए दूल्हा-दुल्हन को शादी के सातों वचन समझाने की कोशिश कर रहे हैं। वह दूल्हा-दुल्हन को यह समझाते हैं कि शादी के बाद क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए। पंडित आसान भाषा में कई मजेदार बातें बताते हैं।

Image

दूल्हा-दुल्हन वीडियो (इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • शादी का मजेदार वीडियो आया सामने
  • पंडितजी ने दुल्हन को समझाई मजेदार चीज
  • पंडितजी की बात सुनकर शॉक्ड रह गया दूल्हा

Dulha Dulhan Video: सोशल मीडिया पर शादियों के वीडियो जमकर वायरल होते हैं। शादियों के ऐसे वीडियो काफी पसंद आते हैं, जो दूल्हा-दुल्हन से जुड़े होते हैं। शादियों में कई तरह के रस्म निभाए जाते हैं। इसमें बारात आने से लेकर विदाई तक कुछ रस्में ऐसी होती हैं, जिन्हें पूरा करते समय हंसी-मजाक भी होता है। कुछ रस्में तो बहुत ही ज्यादा जरूरी होती हैं। इनके बिना शादी भी अधूरी मानी जाती है। जब जयमाला के बाद दूल्हा-दुल्हन मंडप में बैठते हैं तो पंडितजी मंत्रोच्चार करके शादी पूरी करते हैं।

पंडितजी ने दुल्हन को समझाया

वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा-दुल्हन मंडप में बैठे हैं और पंडितजी मंत्रों के जरिए दूल्हा-दुल्हन को शादी के सातों वचन समझाने की कोशिश कर रहे हैं। वह दूल्हा-दुल्हन को यह समझाते हैं कि शादी के बाद क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए। पंडित आसान भाषा में कई मजेदार बातें बताते हैं। इस दौरान पंडितजी दुल्हन को जो समझाते हैं, वह सुनकर दूल्हा शॉक्ड रह जाता है। मंत्रोंच्चार के दौरान पंडित जी दूल्हा और दुल्हन से शादी के कसमें खाने के लिए कहते हैं। वह दुल्हन को समझाते हुए कहते हैं कि आपके पति को क्या नहीं करना चाहिए। देखें वीडियो-

पंडितजी दुल्हन को दूल्हे से यह बात कहने के लिए बोलते हैं कि 'शादी के बाद बगीचे में या मेले में अगर उससे ज्यादा सुंदर लड़की दिखे तो आप यदि अपने मन को विचलित करोगे तो मैं आपकी अर्धांगिनी नहीं बन पाऊंगी।' इसके बाद पंडितजी दुल्हन से अपने दूल्हे से पूछने के लिए कहते हैं, 'क्या यह स्वीकार है?' इसके बाद दूल्हा हां में जवाब देता है और कहता है कि उसे स्वीकार है। यह सुनकर मंडप के पास बैठे सारे मेहमान जोर-जोर से हंसने लगते है। वीडियो को preety_rawat77 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article