वायरल न्यूज़

Video: सांप को Kiss करना चाहता था युवक, फिर जहरीले जीव ने जो किया देखकर कांप जाएंगे आप

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Feb 26, 2023, 04:39 PM IST

Snake Attack Video: वीडियो को देखकर आपकी हालत खराब हो जाएगी। वीडियो में एक युवक सांप को पकड़कर उसके फन को चूमने की गलती कर बैठता है। इससे सांप गुस्से में आ जाता है और युवक के बालों को अपने फन से पकड़ लेता है।

KEY HIGHLIGHTS
  • हैरान करने वाला वीडियो
  • सांप ने किया हमला
  • हमले से युवक की हालत खराब

Snake Attack Video: बड़े बुजुर्ग हमेशा कहते हैं कि सांप से हमेशा बचकर रहना चाहिए। सांप पर कभी भरोसा नहीं किया जा सकता है और यह कभी भी आपपर हमला कर सकता है। दूसरी तरफ कुछ लोग ऐसे होते हैं, जो 'खतरों के खिलाड़ी' बनने के चक्कर में अपनी जान मुसीबत में डाल लेते हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को देखकर आपकी हालत खराब हो जाएगी। वीडियो में एक युवक सांप को पकड़कर उसके फन को चूमने की गलती कर बैठता है।

वीडियो देखकर कांप जाएंगे आप

इसके बाद जो होता है, उसने युवक की हालत खराब कर दी। दरअसल, सांप पकड़े जाने से इतना नाराज होता है कि सीधे युवक पर हमला कर देता है। वह सीधा युवक के बालों को अपने फन से पकड़ता है और अपनी तरफ खींचने लगता है। इससे युवक बुरी तरह डर जाता है। आप देख सकते हैं कि युवक सांप के फन को अपने बालों से बाहर करने की कोशिश करता है लेकिन सांप उसके बालों को छोड़ता नहीं है। वीडियो देखकर प्रतीत हो रहा है कि सांप ने बहुत ही मुश्किलों के बाद युवक के बालों को छोड़ा होगा। तब तक युवक की हालत पूरी तरह खराब हो चुकी होगी।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article